फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जागरुकता शिविर में नशे से मुक्ति के लिए जागरुक किया

जागरुकता शिविर में नशे से मुक्ति के लिए जागरुक किया

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जागरुकता शिविर में नशे से मुक्ति के लिए जागरुक किया
नशे से मुक्ति के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रहमत नशा मुक्ति एवं परामर्श केंद्र चीका की ओर से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता रहमत नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डा. रोशन लाल मुदगिल ने की।
डीएसपी ने कहा कि नशा हमारे समाज को घुन की तरह खोखला कर रहा है। युवा शुरू में तो नशे का सेवन केवल शौक के लिए करते हैं लेकिन बाद में यही शौक उनकी लत बन जाती है और वे सदा सदा के लिए नशे की दलदल में फंस कर रह जाते हैं। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए ये लोग अपराध का रास्ता अख्तियार कर लेते हैं जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे एंटी क्रप्शन वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन नीलम सिंगला ने कहा कि नशा केवल युवाओं को ही बर्बाद नहीं कर रहा बल्कि इसका नुकसान पूरे समाज को झेलना पड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ चुके युवाओं को डीएसपी गुहला व रहमत नशा मुक्ति केंद्र के चिकित्सकों ने सम्मानित भी किया। नशा मुक्ति केंद्र के चीफ काउंसलर यादविंद्र सिंह विर्क ने कहा कि नशे के खिलाफ इस जंग को सामाजिक संस्थाओं व प्रशासन के सहयोग से ही जीता जा सकता है। इस अवसर पर डा. विरेंद्र बंसल, डा. पुनिया, डा. अजय गुप्ता, डा. अशोक भाठला, डा. सत्येन शर्मा, डा. रुपेश व रहमत नशा मुक्ति केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed