{"_id":"6355ab593ff1f3796660eab5","slug":"1121-varieties-of-basmati-paddy-have-started-growing-inward-kaithal-news-knl125399355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती धान की 1121 किस्म की बढ़ने लगी है आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती धान की 1121 किस्म की बढ़ने लगी है आवक
विज्ञापन
अनाज मंडियों में बासमती धान की 1121 किस्म की आवक अब बढ़ने लगी है। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक दाम मिल रहे हैं। इसका पिछले वर्ष की अपेक्षा 900 रुपये अधिक बिक रहा है। इसका दाम 3800 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। जबकि पीआर व 1509 किस्म का धान की आवक अब कम होने लगी है। रविवार को भी 1121 किस्म का धान 3800 रुपये प्रति क्विंटल बिका। जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल रहा।
नई अनाज मंडी में प्रधान श्याम लाल गर्ग ने कहा कि इस बार शुरूआत से 1121 किस्म के धान के भाव किसानों को अधिक मिले हैं। इसके भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल मिले हैं। दीपावली के बाद बासमती धान की अन्य किस्मों की आवक भी शुरू हो जाएगी।
एमएसपी पर अब तक खरीदा 767741 मीट्रिक टन धान
जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 767741 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिला में 5 लाख 80 हजार 855 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि खरीद एजेंसियों में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सबसे अधिक 395220 मीट्रिक टन धान खरीदा है। जबकि एक लाख 98 हजार 40 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा और एक लाख 74 हजार 481 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदा है। मंडियों से खरीदी गई धान में से छह लाख 61 हजार 72 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। जिला की अरनोली मंडी में 4068 मीट्रिक टन, ढांड मंडी में 1 लाख 18 हजार 779, गुहला चीका मंडी तीन लाख 34 हजार 278 मीट्रिक टन, कैथल मंडी में एक लाख 61 हजार 284 मीट्रिक टन, कलायत मंडी में 7351 मीट्रिक टन, कौल मंडी में 3938 मीट्रिक टन, पाई मंडी में 6991 मीट्रिक टन, पूंडरी मंडी में 62 हजार 761 मीट्रिक टन, राजौंद में 9048, रामथली में 33 हजार 585 मीट्रिक टन और सीवन मंडी में 25 हजार 658 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।