फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आढ़तियों व मिलर्स ने कहा-मंत्री जी लाईसेंस व चावल लगवाने में अधिकारी कर रहे हैं मनमानी

आढ़तियों व मिलर्स ने कहा-मंत्री जी लाईसेंस व चावल लगवाने में अधिकारी कर रहे हैं मनमानी

Fri, 05 Apr 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
आढ़तियों व मिलर्स ने कहा-मंत्री जी लाईसेंस व चावल लगवाने में अधिकारी कर रहे हैं मनमानी
आढ़तियों व मिलर्स बोले : मंत्री जी लाइसेंस व चावल लगवाने में अधिकारी कर रहे मनमानी
विज्ञापन

मंत्री बोले : सीजन में धान खरीद सिस्टम में नहीं आने दी जाएगी परेशानी
- नई अनाज मंडी में पहुंचे थे राज्यमंत्री नायब सैनी, आढ़तियों से कर गए वोट की अपील
- सीजन में 354 से ज्यादा लाइसेंस अटके हुए हैं, मिलर्स को चावल निकालने की एवज में मजदूरी तक नहीं मिलती
फोटो संख्या-17 व 18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल के प्रतिष्ठान पर राज्यमंत्री नायब सैनी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आढ़तियों सहित राइस मिलर्स ने अपनी समस्याएं रखीं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल एवं भाजपा नेता सुरेश गर्ग ने राज्यमंत्री, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, विधायक कुलवंत बाजीगर का अभिनंदन किया। इसके बाद आढ़तियों की ओर से सुरेश गर्ग ने समस्या रखते हुए कहा कि आढ़ती इस समय लाइसेंस रिन्यूअल की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां हर साल लाइसेंस रिन्यू करवाने पड़ते हैं। इसी बीच दूसरे आढ़ती बोले कि मंत्री जी पंजाब में लाइफ टाइम के लिए लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं तो यहां महज एक साल के लिए क्यों? आढ़तियों को लाइसेंस की समस्या के कारण काफी परेशानी हो रही है।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मांगें राम खुरानिया ने कहा कि मंत्री जी मिलर्स को उनकी मिलिंग के लिए मजदूरी तक नहीं मिलती। अधिकारियों ने मिलीभगत करके फ्रॉड करने वाले लोगों को धान दे दिया और उसके बदले में आज उनके पास न चावल है और न ही धान है। एक ओर सरकार द्वारा दबाव डाला जाता है कि वे चावल जमा करवाएं। दूसरी ओर चावल जमा करवाने के लिए जगह ही नहीं दी जा रही। इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

मंत्री नायब सैनी ने कहा कि आढ़तियों व मिलर्स की सीजन को देखते हुए हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आचार संहिता के चलते वे कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन यह विश्वास जरूर दिलवाता हूं कि आढ़ती, किसान, मजदूर व मिलर्स को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। राज्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट करें। देश के पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर लाल ने देश व प्रदेश को विकास की राह पर ला खड़ा किया है। लोगों को अपने व्यक्तिगत द्वेष हों तो उन्हें भुलाकर देश हित में भाजपा को वोट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख की रिश्वत लेकर गए थे अजय चौटाला : भाजपा नेता सुरेश गर्ग ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले अजय चौटाला सरेआम 35 लाख रुपये लेकर गए थे। इसके बावजूद फर्जी धान घोटाले से राहत नहीं मिली थी। इसके बाद दस साल कांग्रेस राज में दहशत व भय का माहौल रहा। भाजपा ने साढ़े चार साल में कोई परेशानी नहीं आने दी। अब यहां कांग्रेस नेता से जुड़े लोगों ने दूसरी एसोसिएशन बना ली है। उनका आग्रह है कि एसोसिएशन एक ही रहे। इसके लिए चाहे चुनाव जीतने वाली एसोसिएशन दूसरे गुट को चेयरमैन या कोई बड़ा पद दे दे। लेकिन भाईचारा बनाए रखते हुए एक एसोसिएशन बना लें।
मंडी के आढ़तियों ने उनको एक मांग पत्र भी दिया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला प्रधान अशोक गुज्जर, शैली मुंजाल, देवी दयाल नोच, श्याम लाल नोच, लाजपत सिंगला, पवन बंसल, ईश्वर जैन, अरुण गर्ग, समनारायण मितल, बलकार, हरिदास, सुरेश खुराना, धनीराम, सुरेन्द्र सरदाना, जसमेर ढांडा, श्रीचंद जैन, पवन कोटडा, राम नारायण जाखौली, संजीव आदि मौजूद थे।

क्या है लाइसेंस की समस्या : नई व पुरानी अनाज मंडी में करीब 354 लाइसेंस लटके हुए हैं। नई अनाज मंडी में कुल 662 लाइसेंस हैं। इनमें से 310 लाइसेंस इश्यू कर दिए गए हैं। 270 लाइसेंस रिन्यू नहीं किए गए हैं। इसी प्रकार से पुरानी अनाज मंडी में 192 लाइसेंस रिन्यू कर दिए गए हैं। 84 लाइसेंस में आपत्ति है। अधिकारियों का कहना है कि जो लंबित लाइसेंस हैं, वे नियम पूरे नहीं करते। ये लाइसेंस पूर्व में बने हुए हैं। आढ़तियों का कहना है कि जब वे पहले बने हुए हैं तो अब क्यों नहीं बन सकते? यदि उनके लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए तो लगभग सप्ताह भर में शुरू हो रहे सीजन में उन्हें काफी दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed