फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुरातन छात्र मिलन समारोह में पुरानें विद्यार्थियों ने सांझा किए अनुभव तो याद आए पुराने दिन

पुरातन छात्र मिलन समारोह में पुरानें विद्यार्थियों ने सांझा किए अनुभव तो याद आए पुराने दिन

Sun, 10 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुरातन छात्र मिलन समारोह में पुरानें विद्यार्थियों ने सांझा किए अनुभव तो याद आए पुराने दिन
विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव तो याद आए पुराने दिन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में 10 वर्षों के कार्यकाल में पहला पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित
फोटो नंबर-02 से 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में शनिवार को 10 वर्षों के कार्यकाल में पहला पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्थापना वर्ष 2007 से लेकर 2018 तक के अलग अलग बैच में अपनी डिग्री पूरी करने वाले पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य ऋषिपाल बेदी ने दीप प्रज्ज्विलित करके किया। इस दौरान विभिन्न संकायों और सत्रों के विद्यार्थियों ने अपनी पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने अपने अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने इस मिलन समारोह में जहां खुशी के पलों को याद किया वही पर अनेक भावनात्मक दृश्यों ने भी इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की तरक्की से ही कॉलेज की पहचान बनती है तथा उनके शिक्षकों का मस्तिष्क गर्व से ऊंचा उठता है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रो. सुभाष शर्मा ने किया। आयोजन में 120 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को अधिक यादगार बनाने के लिए गीत संगीत के साथ अपनी अपनी यादों एवं भावनाओं को व्यक्त किया। प्रो. अमित पाहवा ने हिंदी और पाश्चात्य संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। सभी ने अपने कॉलेज के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया।
विज्ञापन

जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र विकास जांगडा, अतुल वर्मा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र नरवाल ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कॉलेज के इस कार्यक्रम में आने का एक अलग ही खुशी का अनुभव है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंहुचे सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. मेहर सिंह, प्रो. प्रदीप पौरिया, प्रो. कृतिका, प्रो. मीना, प्रो. हिमांशु तनेजा, प्रो. विरेंद्र खटकड़, प्रो. पूनम लोहान व प्रो. कमल किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed