{"_id":"5c5c3015bdec224a3d3fe055","slug":"111549545493-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में गाड़ी की हैड लाइट या फौग लैंप जलाकर चलाए गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में गाड़ी की हैड लाइट या फौग लैंप जलाकर चलाए गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध में गाड़ी की हैड लाइट या फौग लैंप जलाकर चलाए गाड़ी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को चीका में ट्रक यूनियन में किया जागरुक
फोटो नंबर-35
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को चीका में पाडला प्रशिक्षक केंद्र के प्रशिक्षक राजबीर सिह ने ट्रक यूनियन में चालक व परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक सचिव आरटीए शीशपाल शर्मा ने की। राजबीर सिंह ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए चालक धुंध में गाड़ी की हैड लाइट या फौग लैंप जलाकर रखे तथा धुंध में वाहन बाईं ओर सड़क की सफेद पट्टी के साथ-साथ चलाएं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी न चलाए, दोपहिया वाहन चालक हेलमेट व कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इसके साथ ही ओवरलोडिंग न कर और गाड़ी चलाते समय धूम्रपान व मोबाइल फोन का प्रयोग न कर। रात के समय डीपर का प्रयोग करे, वाहन को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें। सड़क दुर्घटना होने पर आपातकालीन सेवा के लिए 1073 नंबर पर डायल करें। सहायक सचिव आरटीए शीशपाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रति वर्ष लाखों व्यक्ति मारे जाते है व घायल होते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने दें। उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेजों तथा शिक्षण संस्थाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में बने स्पीड ब्रेकरों पर गाड़ी धीमी करके निकाले तथा लाल बत्ती होने पर वाहन रोके व हरी बत्ती होने पर ही अपने वाहन चलाए। इस अवसर पर शमशेर सिंह ट्रैफिक इंस्पेक्टर, आंन्नद सिंह, मांगे राम शर्मा, सूरज, विजय कुमार, ट्रक यूनियन प्रधान खजान सिंह पुनियां, प्रीतम सिंह, बलविन्द्र सिंह, सतबीर सिंह, धर्मपाल, जोगिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।