{"_id":"5c548ce0bdec22077e43603c","slug":"111549044960-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में रेलवे ओवर ब्रिज सहित 9 करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेलवे ट्रेक बदलने को मिली बजट में मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में रेलवे ओवर ब्रिज सहित 9 करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेलवे ट्रेक बदलने को मिली बजट में मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टेक्स छूट में पांच लाख की सीमा किए जाने का व्यापारियों ने किया स्वागत
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोले दुकानदार, अब मिल पाएगी जीएसटी में भी राहत
कई किसानों ने किया स्वागत, कइयों ने 6 हजार सालाना को नाकाफी बताया
कैथल में रेलवे ओवर ब्रिज सहित कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेलवे ट्रैक की मजबूती को मिली मंजूरी
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय अंतरिम बजट में किए गए प्रावधानों का लोगों ने स्वागत किया है। आयकर में 5 लाख रुपये तक की छूट, किसान सम्मान योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं पर संतोष जताया है। वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी बजट करार दिया है। व्यापारी वर्ग, किसान व कर्मचारी वर्ग को कई योजनाओं का काफी लाभ पहुंचेगा। अमर उजाला द्वारा व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने टेक्स छूट का स्वागत किया है।
अमर उजाला की ओर से भगत सिंह चौक पर स्थित जनता मार्केट में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के जिला प्रधान रमेशा डामला ने बताया कि सरकार की ओर से बजट में पांच रुपये की टेक्स सीमा को बढ़ाने से व्यापारी वर्ग को काफी संतुष्टि मिली है।
वेद प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में किसानों को लेकर भी दो एकड़ तक सालाना छह हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की है। जिससे भी किसान वर्ग को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
शिव गिरधर ने कहा कि अंतरिम बजट ने सरकार ने कैपिटल गेस के तहत निवेश की लिमिट एक घर से बढ़ाकर दो घर की है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा।
दयानंद आहुजा ने बताया कि सरकार ने बैंक और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर मलिने वाले ब्याज पर कर (टीडीएस) में छूट 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये की है। इससे भी व्यापारियों के अमांउट सेव करने में कोई अधिक परेशानी नहीं आएगी।
लोकनाथ ग्रोवर ने कहा कि आयुष्मान भारत और जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा योजना के अलावा हम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना लाने से गरीब लोगों को ईलाज के लिए एक और सुविधा मिलेगी।
किसानों को 6000 रुपये सालाना की मदद को किसानों ने बताया जरूरत से कम
छोटे किसानों को मिलेगा फसल बुआई में सहारा
जिले में करीब 1000 से अधिक किसान हैं 5 एकड़ से कम की जमीन के मालिक
फोटो संख्या-29 व 35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, पाई। किसानों ने 6 हजार सालाना मदद को नाकाफी बताया है। इसे प्रति वर्ष की बजाए प्रति माह किए जाने की मांग की है। भारतीय किसान संघ के सचिव एवं कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह आर्य ने बताया कि किसानों के लिए सभी दल सहानुभूति दिखाते हैं। लेकिन आयोग की रिपोर्ट को व्यवहारी बनाने से कतराते है। उद्योगपतियों के दबाव में काम करते हैं। प्रत्येक एकड़ पर 7000 रुपये सालाना किसानों को दिए जाए और एक लाख करोड़ रुपये उर्वरक उद्योगों के रोके जाए।
पाई में किसानों ने जताई निराशा
पाई। बजट की घोषणाओं से किसान नाखुश दिखाई दिए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी ने कहा कि दो हेक्टेयर यानी पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष देने की जो घोषणा की है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
किसान बक्खा सिंह ने कहा कि सरकार ने देश के किसानों के लिये भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को 6 हजार प्रतिवर्ष की बजाये प्रति महीना देना चाहिए था।
भाजपा ने किया स्वागत
भाजपा युवा किसान मोर्चे के सदस्य सज्जन सिंह ढुल ने इस घोषणा को अच्छा बताते हुये कहा कि सरकार ने किसानों के हित में यह ऐ अच्छा कार्य किया है। इससे पांच एकड़ तक के किसानों का खाद व बिजली बिल से छुटकारा मिल जाएगा। यह सरकार किसान हितैषी सिद्ध हुई है।
विद्युतीकरण के बाद अब नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर होगा ट्रैक बदलने का कार्य
अंतरिम बजट में 59 किलोमीटर तक 9 करोड़ रुपये की लागत ट्रैक बदलने के कार्य को स्वीकृति फोटो नंबर-34
कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर कई वर्षों के बाद विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब ट्रैक बदलने की एक बड़ी सौगात मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए आम अंतरिम बजट में सरकार ने रेल बजट में 59 किलोमीटर तक ट्रैक बदलने के लिए नौ करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी है। जिससे अब जिला के लोगों को ट्रैक बदलने का कार्य पूरा होने के बाद स्पीड बढने के बाद नई ट्रेनों के मिलने की अधिक संभावनाएं बढ़ जाएगी। इसके साथ ही रेलवे ने एक बार फिर रेलवे क्रॉसिंग फाटक नंबर 34 बी पर फोरलेन आरओबी के कार्य को दोबारा से 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। जिससे अब सीएम के आश्वासन के बाद भी जिला के लोगों को मिलने वाली एलिवेटिड ट्रेक की सौगात भी नहीं मिल पाएगी।
विद्युतीकरण होने के बाद हुई यह घोषणा:-
बता दें कि नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर एक वर्ष में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के बाद यहां पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को चलाया गया है। जिससे यहां पर अभी तक स्पीड नहीं बढ़ पाई है। अब नौ करोड़ रुपये की लागत से 59 किलोमीटर तक ट्रैक को बदला जाएगा। जिसके बाद यहां पर स्पीड बढने के बाद नई ट्रेनें मिलेगी।
कैथल, कलायत और ढांड में स्थापित होगी इलेक्ट्रिोनिक इंटरलॉकिंग:-बजट में रेल मार्ग इलेक्ट्रिकल होने के बाद कैथल, कलायत और ढांड में स्थित पिहोवा रोड रेलवे स्टेशन पर जइलेक्ट्रिोनिक इंटरलॉकिंग भी स्थापित की जाएगी। जिस पर 18 लाख रुपये की लागत आएगी।
बजट से हर वर्ग हुआ मालामाल -रविभूषण गर्ग
फोटो संख्या-23
लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा चाहे युवा वर्ग हो या फिर वृद्ध वर्ग हो समाज के प्रत्येक का वर्ग को राहत पहुचाने का कार्य किया यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि भूषण गर्ग ने आम बजट प्रस्तुत होने के पश्चात् कहे। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा आयकर में छूट की सीमा 2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करना एक ऐतिहासिक फैसला है।
देश के विकास का है बजट-अशोक गुर्जर
फोटो संख्या-39
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा द्वारा अंतरिम बजट में देश के विकास का रोड मैप तय किया है। बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्यों को मंजूरी दी है। किसान, व्यापारी, गृहिणी, बैंक जमा पर ब्याज पर टेक्स में छूट जैसी घोषणाओं से जिले को काफी लाभ मिलेगा।
चुनावी बजट में बांटी रेवड़ियां:-माजरा
फोटो संख्या-40
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि बजट में चुनावी रेवड़ियां बांटी गई हैं। 5 एकड़ से कम भू-मालिक किसानों को महज 500 रुपये प्रति माह की दर से रुपये देने की योजना बनाई है। जो ना के बराबर है। इससे अच्छा सरकार इसे लागू ही नहीं करती। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही सरकार द्वारा व्यापारियों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई। चुनाव को देखते हुए सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, वे लागू हो जाएं तो गनीमत रहेगी।