फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार प्रबंध करने के आदेश

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार प्रबंध करने के आदेश

Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार प्रबंध करने के आदेश
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार प्रबंध करने के आदेश
विज्ञापन

डीसी ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जिले में दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें, ताकि इन दुर्घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। डीसी धर्मवीर सिंह लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडू को जिला के विद्यालयों व महाविद्यालयों में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थलों पर कैट आई, जेब्रा क्रांसिंग आदि के चिन्ह अंकित किए जाएं। उन्होंने नगर परिषद, पुलिस विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे निजी संस्थाओं को नोटिस जारी करें, जहां पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों द्वारा अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया जाता है।

आरटीए एवं एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने बिंदू अनुसार बैठक की कार्रवाई पूर्ण करवाई। उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन को पर्याप्त संख्या में रिफलेक्टर टेप उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि मिल प्रबंधन द्वारा मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के टेक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जा सकें। इस मौके पर परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed