फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले के एक नेता ने ओपी चौटाला के समक्ष नंबर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का किया प्रयोग

जिले के एक नेता ने ओपी चौटाला के समक्ष नंबर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का किया प्रयोग

Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले के एक नेता ने ओपी चौटाला के समक्ष नंबर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का किया प्रयोग
जिले के एक नेता ने ओपी चौटाला के समक्ष नंबर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का किया प्रयोग : दिग्विजय
विज्ञापन

फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला वीरवार को अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे। जिसमें उन्होंने नौ दिसंबर को जींद में होने वाली रैली का न्योता भी दिया।

चौटाला ने कहा कि पार्टी के अंदर बैठे कुछ लोगों ने ओम प्रकाश चौटाला को गुमराह कर उन्हें व दुष्यंत चौटाला को पार्टी से निष्कासित करवाया है। लेकिन उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता व हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता अजय व दुष्यंत के साथ खड़े हैं। उन्होंने इनेलो के जिला कैथल के एक बड़े नेता का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें ओम प्रकाश चौटाला के समक्ष अपने नंबर बनाने के लिए जिले के कार्यकर्ताओं का यूज किया है। दिग्विजय ने अभय का नाम लिए बिना कहा कि जनता को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जिसे वे बीच रास्ते में रोककर अपनी बात कह सके। न कि ऐसा मुख्यमंत्री जिसका किसी भी कार्यक्रम में आने से पहले कार्यकर्ताओं को उसके मूड का पता करना पड़े। इस मौके पर भागल के पूर्व सरपंच नरसी पुनिया, बचन माजरी, खजान सिंह भागल, शमशेर भागल, अलबाद राणा, पूर्व सरपंच जोरा सिंह, केहर सिंह, बलवंत हरिगढ़, पिरथी सीड़ा, पाल माजरी, जगतार माजरी, श्याम सिंह माजरी, मोहर सिंह, पप्ल, रंगी राम, राम कुमार बाल्मीकि, सलिंद्र बाल्मीकि, कन्नू राम वाल्मीकि, भरत हरिगढ़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed