फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गरीब परिवार के घर पहुंचा दो महीने का 33 हजार 105 रुपये का बिल

गरीब परिवार के घर पहुंचा दो महीने का 33 हजार 105 रुपये का बिल

Sun, 25 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गरीब परिवार के घर पहुंचा दो महीने का 33 हजार 105 रुपये का बिल
गरीब परिवार के घर पहुंचा दो महीने का 33 हजार 105 रुपये का बिल
विज्ञापन

फोटो नंबर-39
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कर्मचारियों द्वारा बिजली बिलों में की जा रही मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी तरसेम ने जब अपने घर का बिजली बिल देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि उसने सितंबर 2018 तक बिल भरा हुआ है। अगले दो महीनों अक्तूबर व नवंबर महीने का 33 हजार 105 रुपये का बिल जब उसके घर पहुंचा तो वह बिल की इतनी बड़ी राशि को देखकर हैरान रह गया। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि पिछले दो महीनों का बिल भरने के बावजूद इतनी बड़ी राशि का बिल उसके घर कैसे पहुंचा। उसने बताया कि वह एक गरीब मजदूर है। रंग रोगन का कार्य कर वह अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। मेरे घर में केवल दो बल्ब व एक पंखा ही चलता है। मेरे घर में अतिरिक्त कोई बिजली खपत नहीं होती है। फिर भी बिजली विभाग ने इतनी बड़ी राशि का बिल मेरे हाथ में थमा दिया जिसको देखकर मेरी पत्नी सदमे में है। उन्होंने उसका बिल ठीक करने व बिजली विभाग के कर्र्मचारियों द्वारा की जा रही लापरवाही पर कार्यवाही करने की मांग की है ताकि भविष्य में बिजली उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed