फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर बदला लेने के लिए सीता को हर ले गए रावण

सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर बदला लेने के लिए सीता को हर ले गए रावण

Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर बदला लेने के लिए सीता को हर ले गए रावण
सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर सीता को हर ले गए रावण
विज्ञापन

श्री गणेश ड्रामेक्लब की ओर से रामलीला मंचन का पांचवां दिन, सीवन में भी हो रहा है मंचन
फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रूद्री मंदिर में श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की ओर से मंगलवार को आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात को शूर्पनखा की नाक कटना, खर दूषण वध, मारीच-रावण संवाद व सीता हरण के दृश्य को दिखाया गया। क्लब के सभी कलाकारों प्रार्थना से मंचन की शुरुआत की। यह मंचन क्लब के निर्देशक धर्मबीर असीजा व रमेश जांगड़ा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। पहले दृश्य में शूर्पनखा पंचवटी में जाती है और राम और लक्ष्मण को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब शूर्पनखा हद पार करती चली आती है तो लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इस पर वह अपने भाई खर और दूषण को यह वाक्या बताती है। इसके बाद खरदूषण श्री राम से युद्ध करने के लिए जाते हैं, वे उसका वध कर देते हैं। इसके बाद शूर्पनखा लंका के राजा रावण के पास पहुंचती है और आपबीती सुनाती है। इसके बाद वे मारीच के पास जाते हैं सोने का हिरण बनकर सीता को आकर्षित करने के लिए आग्रह करते हैं। सीता आकर्षित होकर श्री राम से इस हिरण को पकड़ने का आह्वान करती है। इसके बाद में श्री राम द्वारा लक्ष्मण को बुलाने पर लक्ष्मण रेखा खींचकर चले जाते हैं। इसके बाद रावण साधू बनकर सीता के पास भिक्षा मांगने जाता है। तो लक्ष्मण रेखा से सीता के बाहर न आने पर साधू का रूप धारण किए हुए रावण सीता को रेखा से बाहर आकर भिक्षा देने की बात कहता है। सीता रेखा पार कर जब भिक्षा देने आती है। तो रावण उसे हर ले जाता है। मंचन में राम के पात्र में चन्नी, लक्षमण के पात्र में विनोद, सीता के पात्र में सुनील, गौरव शर्मा ने रावण, करनैल सिह ने शूर्पनखा के पात्र में अपनी प्रस्तुति दी।

किसनै जोश दिखावे लक्ष्मण, खुद नै जरा संभालै ना। मैं पालूंगा हुकम पिता का, फर्ज मेरा तो टाले ना।
सीवन। बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब की ओर से मंगलवार को आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात भरत मिलाप के दृश्य का मंचन किया गया। श्री राम के रोल में जोगेन्द्र शर्मा, सीता के रोल में सन्नी सैनी व लक्ष्मण के रोल में सुरेश सैनी ने भूमिका निभाई। उन्होंने श्री राम को भी वन में साथ जाने के लिए मना लिया। जब इस बारे में लक्ष्मण को पता चला तो उसे बहुत गुस्सा आया और उसने कहा कि जिसने भी श्री राम को बनवास भेजने का षडयंत्र रचा है उसे में दंड दूंगा। इस पर लक्ष्मण शांत हुआ और उसने भी श्री राम व सीता माता के साथ वन को गमन किया। गांव खरकां में श्री बाबा दरबार पुरी राम ड्रामेटिक क्लब रामथली समाधा की ओर से खेली जा रही रामलीला में इनेलो नेता मेजर सिंहज ने रिबन काट कर शुभारंभ किया। खरकां में चल रही रामलीला में सीता हरण के दृश्य का मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रीत, राजेन्द्र शर्मा, हरपाल प्रजापत, रोकी प्रभाकर डायरेक्टर, विनोद, विपिन, कर्मा, हिम्मत मित्तल, मोहन पुरी और शमशेर सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed