{"_id":"5b3d17d94f1c1b78468b49e9","slug":"111530730457-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत के राजकीय कन्या महाविद्यालय की शुरूआत, डा ऋषिपाल बेदी को सौंपी कालेज की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत के राजकीय कन्या महाविद्यालय की शुरूआत, डा ऋषिपाल बेदी को सौंपी कालेज की कमान
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत के राजकीय कन्या महाविद्यालय की शुरुआत, डॉ. ऋषिपाल बेदी को सौंपी कालेज की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आखिरकार दाखिले शुरू हो ही गए। इंटरनेट की कमी की वजह से एडमिशन प्रक्रिया लेट शुरू हो पाई। गांव जाखौली निवासी कुमारी प्रीति बीए प्रथम वर्ष व कलायत की कुमारी निधि तंवर कामर्स में एडमिशन लेने वाली कालेज की प्रथम छात्रा रहीं। प्रिंसिपल डॉ. ऋषिपाल बेदी ने दोनों बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनको सम्मानित भी किया। डॉ.बेदी ने बताया कि विधिवत रूप से ऑनलाइन एडमिशन की शुरुआत हो गई है। इस सत्र में तो एडमिशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष के इस कालेज के लिए दाखिले 9 जुलाई तक किए जाएंगे। 10 को पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसी सत्र से सरकारी महिला कालेज में अन्य विषयों को लाने के साथ बीएससी भी शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास जिला कैथल के सभी कालेजों का चार्ज है उसके बावजूद भी वे कलायत के इस नए बने कालेज को अधिमान देते हुए अधिक से अधिक छात्राओं के दाखिले करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ की शुरुआत:-
नए राजकीय महिला कालेज की शुरूआत पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित धर्मपाल शर्मा व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चहल तथा उनकी टीम ने भगवान कपिल मुनि की पूजा करने के बाद प्रिंसिपल डॉ. ऋषिपाल बेदी को कुर्सी पर बैठाया। कलायत के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में से अंतिम घोषणा के पूरा होने के अवसर पर साक्षी के तौर पर मौजूद रहने के लिए परिसर में नगर के लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।