फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डीसी के आदेशों के बाद सैनी धर्मशाला में बना नया रैन बसेरा

डीसी के आदेशों के बाद सैनी धर्मशाला में बना नया रैन बसेरा

Thu, 04 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
डीसी के आदेशों के बाद सैनी धर्मशाला में बना नया रैन बसेरा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी के निर्देशों के बाद वीरवार को नगर परिषद की ओर से चंदाना गेट स्थित सैनी धर्मशाला में अतिरिक्त नया रैन बसेरा बनाया गया। बता दें कि सिरटा रोड पर महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में बना रैन बसेरा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से काफी दूर है। जिससे यहां पर रुकने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीसी ने परिषद के अधिकारियों को रेलवे स्टेशन के समीप रैन बसेरा बनाने के आदेश दिए थे।
वीरवार को डीसी द्वारा दौरे के दौरान नये रैन बसेरों को बनाने के आदेशों के 24 घंटे के बाद ही एसडीएम कमलप्रीत की अगुवाई में चंदाना गेट पर स्थित सैनी धर्मशाला में रैन बसेरा स्थापित किया गया। परिषद के सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि डीसी ने रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में रैन बसेरे को बनाने के आदेश दिए थे। लेकिन नियमों के मुताबिक यहां पर रैन बसेरा नहीं बनाया जा सकता। जिस पर स्टेशन से कुछ ही दूर स्थित चंदाना गेट पर सैनी धर्मशाला में सात बिस्तर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने सैनी धर्मशाला में नये रैन बसेरों को स्थापित करने के बाद सिरटा रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र के रैन बसेरे का दौरा कर यहां पर बिस्तरों की स्थिति को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने राजौंद में रैन बसेरों का किया निरीक्षण

राजौंद। एसडीएम कैथल कमलप्रीत कौर ने नगर के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजौंद पूंडरी चौक के साथ स्थित धर्मशाला में बने रैन बसेरा का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं को चेक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे रैन बसेरे जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए हैं। आप लोग जरूरतमंद लोगों को इसकी जानकारी भी दें ताकि वह आवश्यकता पड़ने पर इनका सहारा ले सके। इस दौरान नगरपालिका सचिव निशा शर्मा, एम ई सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता भंवर सिंह राणा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नितेश चौहान, गुरनाम सिंह, मनोज कुमार व नागरिक मौजूद थे।


सैनी धर्मशाला में बना नया रैन बसेरा
छह किलोमीटर दूर रैन बसेरे के कारण लोगों को होती है महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में जाने में परेशानी
फोटो नंबर-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed