फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पर्वतरोही विक्रम पांचाल ने किया देश का नाम रोशन

पर्वतरोही विक्रम पांचाल ने किया देश का नाम रोशन

Thu, 17 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पर्वतरोही विक्रम पांचाल ने किया देश का नाम रोशन
साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
विज्ञापन

पर्वतारोही विक्रम पांचाल ने किया देश का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। एक तरफ जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डूबकर देश की स्वतंत्रता का जश्न मना रहा था, वहीं पाई के पर्वतारोही विक्रम पांचाल ने 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी (माउंट किली मंजारो) पर तिरंगा फहराकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। इससे पहले विक्रम ने रूस की सबसे ऊंची चोटी देश का तिरंगा फहराया था। लेकिन साउथ अफ्रीका के लिए पैसों की कमी के चलते उसको वापस भेज दिया गया था। विक्रम ने पहले की तरह एक बार फिर सरकार व प्रशासन के सामने देश का नाम रोशन करने के लिए मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन जिला प्रशासन व सरकार ने पहले की तरह इस बार भी विक्रम की कोई मदद नहीं की। इससे पहले भी कुछ एक व्यक्ति को छोड़कर न तो विधायक, सांसद, मंत्री, जिला प्रशासन किसी ने भी विक्रम की मदद नहीं की। लेकिन देश का नाम रोशन करने के जज्बे व बुलंद हौसलों के चलते विक्रम नहीं रुका। उसके परिवार ने ब्याज पर पैसा लिया। जिसकी सहायता से विक्रम ने 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका में देश का झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed