{"_id":"66849310c3784640270733d4","slug":"110-complaints-were-received-only-11-were-resolved-kaithal-news-c-18-1-knl1004-422552-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिकायतें आईं 110, समाधान महज 11 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिकायतें आईं 110, समाधान महज 11 का
Wed, 03 Jul 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर एवं उपमंडल स्तर पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया। जिसमें डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी. जया श्रद्धा, एसपी उपासना तथा डीएमसी सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 110 शिकायतें सुनी गई। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निदान किया। अन्य शिकायतों को जांच के बाद जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान कर रहे हैं। शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पानी तथा पुलिस विभाग संबंधित आदि शिकायत आती हैं। डीसी ने अनेक समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाता है और कुछ को जांच करने के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया जाता है। समाधान शिविर में टयोंठा गांव से आई बलजीत कौर, हरिपुरा गांव के जोगिंद्र सिंह, कैथल के रिंकू, गढ़ी चौथ गांव के प्रवीन परिवार पहचान पत्र में अधिक आय होने की शिकायत लेकर आए। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आवेदकों की आय ठीक करने की मौके पर ही रिक्वेस्ट डाली गई। सभी शिकायतकर्ता समाधान शिविर की कार्यवाही से संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर डीआरओ चंद्रमोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
16 समस्याओं का निदान
गुहला/चीका। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय चीका में चल रहे समाधान शिविर में मंगलवार को 18 शिकायतें आईं। इनमें से 16 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम कृष्ण कुमार ने बताया कि बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटान करने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी,
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, इत्यादि से संबंधित समस्याएं रखी। समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है। इन शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद