{"_id":"64b845251351001fab007476","slug":"11-students-selected-in-placement-drive-kaithal-news-c-245-1-kht1002-2056-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्लेसमेंट ड्राइव में 11 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्लेसमेंट ड्राइव में 11 विद्यार्थियों का चयन
Thu, 20 Jul 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय बहुतकनीकी शेरगढ़ में संस्थान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी में एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें मूवरो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद ने स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ के 11 विद्यार्थियों का चयन किया। साक्षात्कार में इलेक्ट्रिकल एवं यांत्रिक इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। कैंपस इंटरव्यू के लिए राजकीय बहुतकनीकी चीका तथा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नरवाना से भी विद्यार्थी शामिल हुए। साक्षात्कार के पश्चात कंपनी ने परिणाम ईमेल के द्वारा संस्थान की रोजगार सेल को सूचित किया। मूवरो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन एवं यांत्रिक इंजीनियरिंग के आठ बच्चों का चयन हुआ। उनको दो लाख 40 हजार रुपये सालाना का पैकेज मिला। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी सोहन शर्मा ने दी।
प्रधानाचार्य संजय कुमार मोदगिल ने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार ड्राइव लगवाकर सभी बच्चों का बहुअयामी कंपनियों में समायोजन करवाया जाएगा। संस्थान के रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि हमारा लक्ष्य सभी बच्चों को रोजगार मुहैया करवाना है। अब तक संस्थान के विभिन्न अभियांत्रिकी के अनेकों छात्रों का नामी कंपनियों में चयन हो चुका है। प्रधानाचार्य ने प्लेसमेंट सेल की सराहना की और कहा कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए निरंतर कार्यरत है।
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन-
कंपनी में नौकरी के लिए अमित कुमार, लव, अजय कुमार, विकास कुमार, हरप्रीत सिंह, दिशांत कुमार, सागर, मोहित कुमार, रवि कुमार, कुणाल व रामममेहर का चयन हुआ है।