फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 female students secured an SGPA of more than 9, and 5 female students secured an SGPA of more than 8.

Kaithal News: 11 छात्राओं ने 9 से अधिक एसजीपीए और 5 छात्राओं ने 8 से अधिक एसजीपीए अर्जित किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
11 female students secured an SGPA of more than 9, and 5 female students secured an SGPA of more than 8.
परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। विज्ञ​प्ति
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की ओर से घोषित पत्रकारिता एवं जनसंचार के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।बी.ए.जे.एम.सी. चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 16 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इनमें 11 छात्राओं ने 9 से अधिक एस.जी.पी.ए. तथा 5 छात्राओं ने 8 से अधिक एस.जी.पी.ए. अर्जित किए। अंजलि ने 9.60 एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम, मनप्रीत ने 9.40 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय तथा कामना, निशु एवं निशा ने 9.20 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनके परिश्रम और प्रतिभा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, नियमित अध्ययन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि छात्राओं का यह प्रदर्शन उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने विभाग के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा सुनेजा एवं प्रो. संगीता शर्मा उपस्थित रहीं।

परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। विज्ञप्ति

परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed