{"_id":"67823ae0a84b0d3e2a09703d","slug":"11-complaints-resolved-on-the-spot-in-camps-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557948-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविरों में 11 शिकायतों का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविरों में 11 शिकायतों का मौके पर समाधान
Sat, 11 Jan 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के साथ-साथ उप मंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन निरंतर रूप से किया जा रहा है। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 13 शिकायतें आई, जिनमें से 11
शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सात शिकायतें आई, जिसमें से पांच का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं उपमंडल गुहला-चीका के खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में छह शिकायत प्राप्त हुई, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
कलायत एसडीएम कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित रहें और लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनें। शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों आती हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ