फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 chemist shops raided, 18 samples taken, one shop sealed

Kaithal News: केमिस्ट की 11 दुकानों पर दबिश, 18 सैंपल लिए, एक दुकान सील

Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
11 chemist shops raided, 18 samples taken, one shop sealed

विज्ञापन
पूंडरी। नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को केमिस्ट की 11 दुकानों पर दबिश देकर जांच की। यह दबिश पिछले दिनों आई शिकायतों के आधार पर की गई। इस कार्रवाई के तहत इन दुकानों से टीम ने 18 सैंपल भी लिए, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ एक निजी अस्पताल में चल रही केमिस्ट की दुकान को सील किया।

टीम में शामिल जांच अधिकारी डीसीओ डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि सभी दुकानों पर दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं। इस दौरान एक दुकान पर प्रतिबंधित और आधिकारिक अवधि खत्म होने के बाद की दवाइयां भी मिली। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। यह दुकान एक निजी अस्पताल में संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा ने कहा कि विभाग नशे के धंधे को पनपने नहीं देंगा और जो दुकानदार प्रतिबंधित दवाइया बेचेगा, उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी |डॉ. वर्मा ने बताया कि केमिस्ट की दुकान पर नशीली दवाएं बेचे जाने का शक था और दबिश के लिए टीम गठित की गई थी। मुख्यालय के कमिश्नर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई। 11 दुकानों की चेकिंग की गई है, जहां पर हमें कुछ सैंपल और एक्सपायरी मिली है उसको सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एक्सपायर्ड दवा कम प्रभावी या जोखिम भरी होती है। कुछ एक्सपायर्ड दवाओं से बैक्टीरिया पनपने का खतरा होता है और एंटीबायोटिक्स संक्रमण का इलाज में विफल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed