{"_id":"6851c5edfeb5094ef9043255","slug":"105-lakh-rupees-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-atm-card-kaithal-news-c-18-1-knl1004-672259-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.05 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.05 लाख रुपये
Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी में ठगों ने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धनोरी निवासी आकाश ने पूंडरी थाना पुलिस को बताया कि वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और पूंडरी में काम करता है। 14 जून को वह यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान एक युवक और महिला वहां पहुंचे, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। आकाश ने एटीएम में कार्ड डाला, लेकिन पैसे नहीं निकले। तभी युवक ने मदद के बहाने कार्ड ले लिया और चुपचाप उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ समय बाद आकाश के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। कुल 1.05 लाख रुपये की निकासी की गई थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद