फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आज शहर में 12 शिक्षण संस्थानों में 23 परीक्षा केंद्रों में होगी एचसीएस की परीक्षा

आज शहर में 12 शिक्षण संस्थानों में 23 परीक्षा केंद्रों में होगी एचसीएस की परीक्षा

Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
आज शहर में 12 शिक्षण संस्थानों में 23 परीक्षा केंद्रों में होगी एचसीएस की परीक्षा
आज शहर में 12 शिक्षण संस्थानों में 23 परीक्षा केंद्रों में होगी एचसीएस की परीक्षा
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी हरियाणा सिविल सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा
दोनों सत्रों में 6 हजार 834 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस की परीक्षा के लिए शहर में 12 शिक्षण संस्थानों में 23 परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी संस्थानों में 6 हजार 834 विद्यार्थियों के लिए जगह निर्धारित की गई है। एडीसी आरके सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांति पूर्वक एवं नकल रहित संपन्न करवाने के लिए डीसी डा. प्रियंका सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध पूर्ण किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
ये जारी किए गए हैं निर्देश:-
1. परीक्षा की निगरानी के लिए जींद के डीसी डा. आदित्य दहिया तथा एसडीएम ईशा कंबोज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एडीसी आरके सिंह को इस लिखित परीक्षा हेतू नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

2. डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने लिखित परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मेजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं तथा परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. सुबह कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
4. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में केवल बॉल पेन, एडमिट कार्ड तथा अपना पहचान पत्र ही लेकर जा सकेंगे। अन्य कोई उपकरण अथवा दस्तावेज लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
5. लिखित परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी आरके सिंह ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सेंटर सुपरवाईजरों, आयोग के प्रतिनिधियों तथा पेपर वितरित करने वाले अधिकारियों की बैठक इन निर्देशों के बारे में जानकारी दी और बताया कि आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक आयोग का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

6. लिखित परीक्षा हेतू वीडियोग्राफी, मोबाईल जैमर व बायोमेट्रिक उपस्थिति के अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कोई भी परीक्षार्थी कड़ा, कृपाण व मंगल सूत्र आदि पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही कर सकेगा। सेंटर सुपरवाईजर भी परीक्षा के दौरान अपने मोबाईल फोन को साईलेंट मॉड पर रखेंगे तथा आयोग के प्रतिनिधि अपने मोबाईल फोन को संबंधित परीक्षा कऌेंद्र में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed