फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बेटियों को दो लाख रुपये देने के नाम पर फर्जीवाड़ा के बाद भी डाकघर में फार्म की स्पीड पोस्ट करवाने पहुंच रहे लोग

बेटियों को दो लाख रुपये देने के नाम पर फर्जीवाड़ा के बाद भी डाकघर में फार्म की स्पीड पोस्ट करवाने पहुंच रहे लोग

Sun, 10 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को दो लाख रुपये देने के नाम पर फर्जीवाड़ा के बाद भी डाकघर में फार्म की स्पीड पोस्ट करवाने पहुंच रहे लोग
डाकघर में फार्म पोस्ट करवाने पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

बेटियों को दो लाख रुपये मिलने के नाम पर ठगी का मामला
सरपंच बगैर पूर्ण जानकारी के कोई फार्म न करे तसदीक : बीडीपीओ
फोटो संख्या-32
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के तहत बेटियों के नाम 2 लाख रुपये मिलने की चाहत में शनिवार को भी अलग-अलग गांव से दर्जनों लोगों का डाकघर में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। फार्म को प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली में भेजने के लिए स्पीड पोस्ट करने की जिद्द करने लगे। वे इस बात पर अड़े रहे कि स्पीड पोस्ट के पैसे तो हमारे लगते हैं, तो डाकघर को स्पीड पोस्ट करने में क्या परेशानी है? काफी देर बाद डाकपाल धर्मबीर सिंह ने बड़ी मुश्किल से समझाबुझा कर उनको वापस भेजा।
डाकपाल महाबीर ने बताया कि डाकघर में पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों से दर्जनों लोग फार्म भेजने के लिए रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट करवाने के लिए पहुंच रहे है। आज भी विभिन्न गांवों से लोग पोस्ट करवाने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई फार्मों पर सरपंच द्वारा तसदीक की गई थी तो इसकी सूचना उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय में दी है।
विज्ञापन

विदित रहे कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के तहत 8 से 22 वर्ष की लड़की के लिए 2 लाख रुपये मिलने की अफवाह फैलाकर शातिर लोगों द्वारा फार्म छापकर भरवाए जा रहे थे और इसके लिए 30 से 100 रुपये तक की वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ रोजी ने कहा कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम की योजना में 2 लाख रुपये मिलने की ऐसी कोई योजना हमारे संज्ञान में नहीं है। उन्होंने सरपंचों, पंचों और दूसरे प्रतिनिधियों से बगैर पूर्ण जानकारी के फार्म तसदीक न करने की निर्देश दिए गए हैं। आम जन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि है फार्म के माध्यम आधार कार्ड, बैंक खाता व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज का कोई गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए लोग किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना कोई भी दस्तावेज न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed