फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिला अस्पताल का नहीं है सीवरेज कनेकशन, खुली ड्रेन में बहता है मेडिकल वेस्ट

जिला अस्पताल का नहीं है सीवरेज कनेकशन, खुली ड्रेन में बहता है मेडिकल वेस्ट

Thu, 21 Feb 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का नहीं है सीवरेज कनेकशन, खुली ड्रेन में बहता है मेडिकल वेस्ट
जिला अस्पताल का नहीं है सीवरेज कनेक्शन, खुली ड्रेन में बहता है मेडिकल वेस्ट
विज्ञापन

सेक्टर 18 के लोगों को सता रहा बीमारी का डर, बोले- कई बार कर चुके हैं शिकायत, नहीं होती सुनवाई
डीसी ने भी जारी किए थे आदेश, आज तक सीवरेज कनेक्शन नहीं जुड़ा पाया जिला अस्पताल से

फोटो संख्या-26, 27 व 28
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार ने बेशक जिला अस्पताल को 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का कर दिया है। लेकिन यह हैरान करने वाली बात है कि जिला अस्पताल में सीवरेज कनेक्शन नहीं हैं। अस्पताल से दूषित पानी, जिसमें पोस्टमार्टम रूम की सफाई का पानी भी शामिल रहता है, उसे सेक्टर 18 से गुजर रही ड्रेन में खुले में छोड़ा जाता है। जिस कारण आस-पास के लोगों को बीमारियां फैलने का भय बना है और वे बदबू भरे वातावरण में जीने को मजबूर हैं।
खुली ड्रेन में डाला जा रहा है पानी : अस्पताल के निकट निवासी कपूर सिंह, करनैल सिंह व हितेष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में से गंदा पानी यहां से गुजर रही ड्रेन में डाला जाता है। जिसमें पोस्टमार्टम रूम की सफाई करके निकलने वाला पानी भी शामिल रहता है। इसके अलावा अस्पताल से निकलने वाले गंदे पानी में न जाने क्या-क्या मिला रहता है। जिसके कारण कुत्ते व अन्य जानवर यहां आस-पास मंडराते रहते हैं। ऐसे में उनका यहां उठने वाली बदबू के कारण जीना दूभर हो गया है। ऊपर से रही सही कसर ब्लॉक हो गई ड्रेन के कारण निकल रही है। ड्रेन इस समय सेक्टर 18 के दो हिस्सों को जोड़ने वाली पुलिया के बंद होने के कारण पानी से भरी हुई है, मुश्किल से एक पाइप से थोड़ा बहुत पानी आगे जाता है। यदि यह भी बंद हो गया तो यह पानी उनके घरों के आस-पास ही जमा रहेगा। इससे यह बदबू बढ़ती ही जाएगी। उनकी मांग है कि जिला अस्पताल से गिरने वाले गंदे पानी की निकासी सीवरेज में करवाई जाए।
विज्ञापन

सेक्टर में अस्पताल होने के कारण हुडा ने कैसे दी मंजूरी : सेक्टर 18 निवासी नरेश राणा ने बताया कि सेक्टर 18 में जब उन्होंने घर बनाया तो हुडा की ओर से कंप्लीशन सर्टिफिकेट मांगा जाता है तो जिला अस्पताल से कंप्लीशन सर्टिफिकेट क्यों नहीं लिया गया? ऐसा कौन सा कारण है कि जिला अस्पताल का आज तक सीवरेज कनेक्शन ही नहीं है, जबकि 200 बेड के अस्पताल से न जाने कितना गंदा पानी हर रोज निकलता होगा। यह खुले में डाला जाता है या फिर यह पानी अस्पताल परिसर में ही फैला रहता है, दोनों ही बातें गंभीर हैं। जिला अस्पताल के निकट ही यह बड़ी बीमारी का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठा था मामला : जिला अस्पताल का सीवरेज कनेक्शन संबंधी मामला स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने भी उठाया गया था। उस समय अधिकारियों ने कनेक्शन लेने की बात कही थी। लेकिन आज तक यह कनेक्शन नहीं लिया जा सका है।

जिला अस्पताल इंचार्ज एवं सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने स्वीकार किया कि जिला अस्पताल का सीवरेज कनेक्शन नहीं हैं। इसके लिए एस्टीमेट बनवा दिया गया है। इसे मुख्यालय भेजा गया है। बजट की स्वीकृति होते ही सीवरेज का कनेक्शन करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed