{"_id":"5c606bf4bdec224c74121061","slug":"101549822964-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र में पांव लटकाए बैठने वालों की बजाए युवा चेहरे को कांग्रेस में मिलेगी मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी-तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र में पांव लटकाए बैठने वालों की बजाए युवा चेहरे को कांग्रेस में मिलेगी मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी-तंवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्र में पांव लटकाए बैठने वालों की जगह युवा चेहरे को कांग्रेस में मिलेगी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी : तंवर
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अंदर और बाहर अपने विरोधियों पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत (कैथल)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिनके पांव कब्र में लटके हैं, वे भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के ख्वाब देख रहे हैं। बहुमत से चुनाव जीतकर कांग्रेस युवा चेहरे को प्रदेश मुखिया की कमान सौंपेगी। गांव बड़सीकरी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में तंवर बगैर नाम लिए कांग्रेस के अंदर और बाहर अपने विरोधियों पर एक तीर से कई निशाने साध गए।
तंवर ने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे लोग हैं जो मुंह में राम-राम और बगल में छुरी रखते हैं। इनकी छुरी छीनने के लिए वे सियासत में आए हैं। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर बीपीएल परिवारों के कर्ज माफ करेगी। 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और हर वर्ग से जुड़े विषय शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। भाजपा इस मुगालते में न रहे कि झूठ फरेब से जींद उप चुनाव में जीत दर्ज करने की भांति वे लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल हो जाएंगे। हर तरफ कांग्रेस की लहर है। जबकि वर्तमान सरकार के खिलाफ हर कोई लामबंद है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बखूबी ढंग से जनता की आवाज बनते हुए सत्ता में आएगी। सत्ता परिवर्तन की आहट से विरोधी दलों की नींद उड़ी है।