फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अब बीपीएल कार्ड धारकों को केवल एक वर्ष का बकाया बिल 1344 रुपये एक किलोवॉट लोड के हिसाब से भुगतान करना होगा

अब बीपीएल कार्ड धारकों को केवल एक वर्ष का बकाया बिल 1344 रुपये एक किलोवॉट लोड के हिसाब से भुगतान करना होगा

Sun, 02 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अब बीपीएल कार्ड धारकों को केवल एक वर्ष का बकाया बिल 1344 रुपये एक किलोवॉट लोड के हिसाब से भुगतान करना होगा
अब बीपीएल कार्ड धारकों को केवल एक वर्ष का बकाया बिल 1344 रुपये एक किलोवाट लोड के हिसाब से भुगतान करना होगा
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से हनुमान वाटिका में जन प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित
बिजली बिल माफी योजना की दी जानकारी
फोटो नंबर-04 व 05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बिजली विभाग की ओर से शनिवार को हनुमान वाटिका परिसर में जन प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली निगमों के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
कपूर ने पंचायती राज संस्थाओं की पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों को विभाग की बिजली बिल माफी योजना के बारे में बताया। बकाया बिजली बिलों के निपटान के लिए शुरू की गई योजना को घर-घर पहुंचाने की अपील की। कपूर ने बताया कि यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह बेहतरीन बिजली बिल निपटान योजना 2018 शुरू की गई है। योजना के तहत 20 किलोवाट तक के घरेलू व 5 किलोवाट के व्यवसायिक गैर घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। यह योजना शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। वर्ष 2005 तक का सारा बकाया बिल माफ कर दिया गया है। बीपीएल कार्ड धारकों को केवल एक वर्ष का बकाया बिल 1344 रुपये एक किलोवॉट लोड के हिसाब से भुगतान करना होगा। इस राशि का भुगतान एक मुश्त या किश्तों में किया जा सकता है। जबकि सामान्य वर्ग के उपभोक्ताओं से 1344 रुपये प्रति किलोवाट प्रति वर्ष के हिसाब से भुगतान करवाया जाएगा। निगमों द्वारा उपभोक्ताओं को अनापत्ति प्रमाण-पत्र मौके पर दिया जाएगा और कनेक्शन भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैथल में 75 हजार परिवारों का बिल बकाया है, जिनमें से 10 हजार परिवारों ने इस योजना का लाभ लिया है। उन्होंने अन्य बकाया बिल उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की इस जन हितैषी योजना का पूरा लाभ उठाएं। एडीसी सतबीर सिंह कूंडु ने कहा कि जिला प्रशासन ने सरकार की बिजली बिल निपटान योजना का लाभ हर बकायादार उपभोक्ता तक पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बकाया बिल उपभोक्ताओं को योजना के तहत बकाया बिल का निपटान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि बिजली बिल निपटान योजना अब तक की सर्वश्रेष्ठ योजना है। मुख्यमंत्री द्वारा उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उदारता पूर्वक यह फैसला लिया गया है। इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक ओपी शर्मा, एसपी वसीम अकरम, नगर परिषद की चेयरपर्सन सीमा कश्यप, यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, कार्यकारी अभियंता सोमबीर, एसडीओ राहुल, बीडीपीओ कंचन लता, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार चांदना सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


10 लाख नए स्मार्ट मीटर खरीदने का टेंडर अलाट किया
फोटो नंबर-06
कैथल। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि सरकार ने 10 लाख नए स्मार्ट मीटर खरीदने का फैसला किया है, जिन्हें शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा। इन मीटरों में प्रीपेड की व्यवस्था भी होगी तथा 4 व 5 वर्षों में मैनुअल मीटर रीडिंग आदि से छुटकारा मिलेगा। शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को कोयल कॉम्पलैक्स में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक ओपी शर्मा तथा चीफ इंजीनियर टीके शर्मा के साथ प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा किब नगमों द्वारा 10 लाख नए स्मार्ट मीटर खरीदने का टैंडर अलाट किया गया है, ताकि मीटर रीडिंग एवं बिल बनाने में और पारदर्शिता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 900 ग्रामीण फीडरों में से 605 फीडरों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक ग्रामीण फीडर पर एक से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि बिजली के खंभे, तारे व ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्च किए जा रहे हैं। हर उपमंडल द्वारा 3-3 फीडर चुनकर यह कार्य करवाया जा रहा है। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, कार्यकारी अभियंता सोमबीर सहित निगम के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed