{"_id":"5bbe474a867a55287043c23f","slug":"101539196746-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने तो असली सोना जमा करवाया था, यह नकली हुआ तो ज्वैलर की भूमिका से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने तो असली सोना जमा करवाया था, यह नकली हुआ तो ज्वैलर की भूमिका से
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने तो असली सोना जमा करवाया था, यह नकली हुआ तो ज्वैलर की भूमिका से
तो हमारे खिलाफ केस क्यां?, एलडीएम से मिले कई गांवों के किसान
ढांड एसबीआई में नकली सोने का मामला
फोटो संख्या-67
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड एसबीआई में जमा लोगों के सोने के नकली निकलने पर बुधवार को कई गांवों के किसानों से लीड बैंक मैनेजर से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।
एलडीएम से मिलने वालों में नरेंद्र निवासी बंदराना, रिंकू निवासी पबनावा, पबनावा निवासी रामपाल, खेड़ी रायवाली निवासी चांदी राम, ढांड निवासी बलिंद्र व पबनावा निवासी रामपाल, खेड़ी रायवाली निवासी बाला देवी सहित कई किसान शामिल थे। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एलडीएम से मिलकर बात की है कि जब उन्होंने अपना सोना जमा करवाया था तो यह असली था। इसे नकली बनाने व पूरे मामले में असली भूमिका ज्वैलर की है। इसीलिए इस मामले में उनका कोई कुसूर नहीं है। उनका असली सोना था, जिसे अब नकली बताया जा रहा है। किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है, वह उन्हें प्रताड़ित करने के लिए है। इसीलिए असली दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाए।
एलडीम ने कहा कि वे मामले की जांच करवाएंगे। फिल्हाल पुलिस की भी जांच चल रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसी अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विदेश भाग सकता है आरोपी ज्वैलर:-पुलिस ने किसानों सहित जिस ज्वैलर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस विजय सिंगला नामक ज्वैलर पर किसानों ने विदेश भागने की आशंका जताई है। किसान नरेंद्र ने कहा कि इस मामले में पुलिस को बारीकि से जांच करनी चाहिए। क्योंकि सिंगला विदेश भाग सकते हैं।
विदित रहे कि पुलिस ने अब इस मामले में ढांड एसबीआई के मैनेजर की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।