फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अमर उजाला नशा विरोधी अभियान

अमर उजाला नशा विरोधी अभियान

Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला नशा विरोधी अभियान
किसी भी नशा तस्कर को न बख्शा जाए : बाजीगर
विज्ञापन

- अमर उजाला नशा विरोधी अभियान, विधायक ने कहा- गुहला, चीका थानों में बढ़वाए जाएंगे संसाधन, मुख्यमंत्री से करूंगा मांग
फोटो संख्या-9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला की नशाविरोधी मुहिम में शामिल होते हुए विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि गुहला व चीका क्षेत्र में पुलिस के पास जो संसाधनों की कमी है, उसे पूरा किया जाएगा। यहां पीसीआर, मोटरसाइकिलों व नशा पकड़ने के लिए तकनीक आधारित उपकरणों के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे और शीघ्र ही संसाधन मुहैया करवाने की मांग करेंगे। अमर उजाला से बातचीत में विधायक कुलवंत बाजीगर ने नशा विरोधी मुहिम की सराहना की।
उन्होंने समाज के उन लोगों के प्रयासों को भी सराहा, जो इस मुहिम में एकजुटता के साथ संघर्ष कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने स्वयं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यदि कोई कहता है कि वह सत्ताधारी दल या किसी नेता का वर्कर है या फोन आदि करवाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ और ज्यादा सख्त से सख्त कार्रवाई करे। सरकार की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश में स्वस्थ समाज का निर्माण हो। गुहला-चीका क्षेत्र में कई तरह के नशे का प्रचलन बढ़ा था। अब कुछ हद तक नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं से भी बात की है। जो इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। समाज को ओर अधिक एकजुट होने की आवश्यकता है। इस संबंध में उनकी जहां भी क्षेत्र की जनता को जरूरत है, वे वहां खड़ा मिलेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उन्हें अमर उजाला के माध्यम से ही पता चला कि लोगों ने संसाधनों को लेकर बात रखी है। वे खुद इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात करेंगे। उनसे मांग की जाएगी कि पंजाब बार्डर पर स्थित गुहला-चीका क्षेत्र में पुलिस को नशे पर प्रतिबंध के लिए कोई परेशानी न आए। इसके लिए सामान्य थानों के मुकाबले गुहला व चीका थानों को अतिरिक्त संसाधन मुहैया करवाए जाएं। साथ ही यहां अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती हो। थाना हो या पुलिस चौकी, सभी जगह नशा पकड़ने में काम आने वाले उपकरण तक पुलिस को मुहैया करवाए जाएं। ताकि पुलिस कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न आए। पिछले दिनों उन्होंने डीजीपी हरियाणा से भी मुलाकात की थी और क्षेत्र में नशे को लेकर स्थिति वे अवगत करवाया था। डीजीपी ने बताया था कि हरियाणा पुलिस अब नशे को लेकर विशेष मुहिम चलाए हुए है। पुलिस हर तरह के नशे को खत्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed