{"_id":"5ae9fc4a4f1c1b350a8b7b81","slug":"101525283914-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित दुल्हे की बारात में डीजे बजाने से रोका व गाड़ी की सजावट उखाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित दुल्हे की बारात में डीजे बजाने से रोका व गाड़ी की सजावट उखाड़ी
Updated Wed, 02 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित दूल्हे की बारात में डीजे बजाने से रोका व गाड़ी की सजावट उखाड़ी
पुलिस में दर्ज करवाया दूल्हे के पिता ने केस
दूल्हे की गाड़ी की सजावट भी उखाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव गढ़ी में एक दलित दूल्हे की बारात में गांव के एक व्यक्ति द्वारा डीजे बजाने से रोका गया। दूल्हे की गाड़ी की सजावट भी उखाड़ दी। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गांव उझाना (जींद) निवासी बसाऊ राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 29 अप्रैल को उसके बेटे प्रवीण कुमार की बारात लेकर वे कैथल के गांव गढ़ी में आए थे। वे जैसे ही अपने बेटे की बारात लेकर गांव गढ़ी में पहुंचे तो तो गली में प्रवेश करते ही सबसे पहले गांव वासी बलविंद्र ने उनकी डीजे की गाड़ी को बलविंद्र ने जबरदस्ती रोक लिया और कहने लगा कि गांव के अंदर उन्हें डीजे बजाने व डोली सजाने की कोई इजाजत नहीं है। गांव में डीजे व डोली तो स्वर्ण जाति के लोगों के लिए होती है। जब उन्होंने आरोपी से कुछ पूछना चाहा तो उसने गुस्से में आकर उसके बेटे प्रवीण (दूल्हे की गाड़ी) पर लगी सजावट को उखाड़ फेंका। इस विवाद के बारे में उन्होंने गांव के कई लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की तो किसी का भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके साथ ही गांव में डीजे बजाने की किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी जान-माल की सुरक्षा की जाए। मामले की जांच कर रहे डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।