{"_id":"59b97eb84f1c1b1b688b464e","slug":"101505328824-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग में सागर, पोस्टर मेकिंग में सूरज प्रथम रहे
ढांड। बाबू अनंतराम जनता कॉलेज (कौल) में कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की ओर से पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति की संयोजक डा. धनेश महले की देखरेख में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बलबीर सिंह अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डा. महले ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई कला विशेष होती है। आवश्यकता केवल विद्यार्थियों को प्रेरणा देकर अवसर प्रदान करने की होती है, जिससे उस कला को प्रोत्साहन एवं उचित पथ प्रदर्शन मिल सके।
प्राचार्य डा. बलबीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. समेसिंह लाठर, डा. राधा कृष्ण नैन एवं संतोष कुमारी शामिल रहेे। पेंटिंग प्रतियोगिता में बी.एससी नॉन मेडिकल के सागर ने प्रथम स्थान, बी.एससी नॉन मेडिकल के नवज्योति ने द्वितीय स्थान, बीए तृतीय वर्ष की कोमल और बीएससी नॉन मेडिकल की सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.कॉम द्वितीय वर्ष के सूरज ने पहला, बी.ए. प्रथम वर्ष के अंकुश ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष के पारस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान डा. संदीप कुमार, कोमल रानी, डा. सुरभि अदलखा, निशा रानी, शिवानी मौजूद रहे7