{"_id":"59b6da374f1c1bfd7f8b6189","slug":"101505155639-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने दीप प्रज्जवलित करके किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गायन, थियेटर व विजुअल आर्ट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में जिले के छह खंडों के करीब 180 स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि यदि बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच, मार्गदर्शन और मौके मिले तो उनकी प्रतिभा को पंख लग जाते हैं। निर्णायक मंडल में दीपक कौशिक, सुशील, डॉ. महीपाल, मदन डाबर, कश्मीरी लाल शामिल रहे। संगीत गायन प्रतियोगिता में क्योड़क के संस्कृति मॉडल स्कूल, थियेटर प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल पाई, नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल पाई, दृश्य कला में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कयोड़क ने पहला स्थान प्राप्त करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या शशि गुलाटी व मंच संचालन डॉ. प्रद्युम्र भल्ला ने किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बलजीत सिंह, कृष्ण कुमार, विक्रम, नीलम, मुस्कान, यातिंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।