फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पानी निकासी न होने से पिंजूपुरा गांव बना तालाब

पानी निकासी न होने से पिंजूपुरा गांव बना तालाब

Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पानी निकासी न होने से पिंजूपुरा गांव बना तालाब
पानी निकासी न होने से पिंजूपुरा गांव बना तालाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव पिंजूपुरा में नेशनल हाइवे की खामियों के कारण पानी निकासी न होने से सोमवार को हुई दोबारा बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। गांव के अस्त बली मन्दिर, जोगी बस्ती, प्राइमरी स्कूल व हेंड़ी वाला जोहड़ गंदे पानी से लबालब है। ग्रामीण तरसेम, लीला राम, रमेश, रोहताश, सतपाल ने बताया कि गांव के तीनों तरफ से निकासी के रास्ते बन्द होने के कारण गांव ने तालाब का रूप ले लिया है। गांव के तीनों तरफ कई कई फुट गंदा पानी कईं दिनों से खड़ा होने के कारण बदबू मारने लगा है। गंदा पानी खड़ा होने के कारण मक्खी, मच्छरों व अन्य जहरीले जीवों के पैदा हो जाने के कारण अनेक बीेेमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। नेशनल हाइवे के पास निकासी के लिए बनाए गए नाले को पानी ने पूरी तरह से ढक लिया है तथा केवल तालाब ही नजर आ रहा है। पानी निकासी न होने के कारण स्कूल में बरसाती पानी भरने से स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव पिंजूपुरा के हालात का जायजा लेने पहुंचे जेई जयवीर सिंह ने बताया कि वास्तव में ही गांव से पानी की निकासी का मुख्य कारण हाइवे के नीचे लगाए गए साइफन हैं। उन्होंने बताया कि साइफन को एक तरफ से तो खोल दिया लेकिन दूसरी तरफ से नहीं खोला गया है। उन्होंने बताया कि साइफन खोलने से पहले निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जाना जरूरी है लेकिन नाला निर्माण में बिजली के खंभे बाधा बने हैं तथा उन्हें हटवाने के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed