फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आईटीआई ट्रेनीज के भरोसे रोडवेज वर्कशॉप

आईटीआई ट्रेनीज के भरोसे रोडवेज वर्कशॉप

Thu, 13 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई ट्रेनीज के भरोसे रोडवेज वर्कशॉप
आईटीआई ट्रेनीज के भरोसे रोडवेज की वर्कशॉप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज विभाग की वर्कशॉप में कर्मचारियों का भारी टोटा है। जिस वजह से वर्कशॉप में काम प्रभावित होने लगा है। एक बार खराब हुई बस को ठीक करने में कई दिन लगते हैं। आईटीआई के ट्रेनी विद्यार्थियों से काम चलाया जा रहा है। नियमित कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग के अनुसार कैथल डिपो में कुल 204 पद हैं। जिसमें से केवल 115 कर्मचारी ही वर्कशॉप में कार्यरत हैं। यहां पर अभी भी 89 कर्मचारियों की जरूरत है। लेकिन रोडवेज विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


वर्कशॉप में यह पद है खाली
जिला की रोडवेज वर्कशॉप में सर्विस स्टेशन इंचार्ज की दो पद, फोरमैन का एक, असिस्टेंट रेडियर के दो, हेड ब्लेक स्मिथ की एक, हेड कारपरेंटर की एक, अपहोल्स्टर के दो, असिस्टेंट अपहोल्स्टर का एक, असिस्टेंट वेल्डर का एक, इलेक्ट्रिशियन का एक, पेंटर के दो, असिस्टेंट मैकेनिक के 19, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के आठ, असिस्टेंट टायरमैन के दो, हेल्पर टेक्निकल के 40, वेल्डर का एक व स्टोरमैन के दो पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस खराब हो तो ठीक होने में लगता एक सप्ताह
कर्मचारी चालक कृष्ण गुलियाणा ने कहा कि वर्कशॉप में टेक्निकल कर्मचारियों की कमी के कारण चालकों को भी काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि बस खराब हो जाए तो उसे ठीक होने में 5 से 7 दिन लग जाते हैं। जिस कारण रूटों पर चलने वाली बसें कम होती है और यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। सरकार खाली पदों को जल्द भरने का कार्य करे।

प्रतिदिन 10 बसें रहती हैं वर्कशॉप में
विभाग के अनुसार प्रतिदिन 10 बसें वर्कशॉप में ठीक होने के इंतजार में खड़ी रहती हैं। जिससे बसों के लोकल व बाहर के 15 से 20 रूट प्रभावित होते हैं। इस 10 बसों के वर्कशॉप में खड़े रहने के कारण रोडवेज को रोजाना 80 हजार से एक लाख रुपये का घाटा होता है। यदि कर्मचारी पूरे हों तो बसें हर दो दिन में ठीक हो सकती हैं।

आईटीआई के विद्यार्थियों से चलाया जा रहा है काम
रोडवज वर्कशॉप के वर्क मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी है। यदि आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थी न हों तो और भी ज्यादा मुश्किलें हो जाती हैं।


जल्द भरे जाएंगे पद
सरकार की ओर से वर्कशॉप में हेल्पर कर्मचारियों की पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन निकाले गए जिसकी डिपो स्तर पर छंटनी होने लगी है। जल्द ही वर्कशॉप में खाली पड़े पद भरे जाएंगे। जिसके बाद वर्कशॉप कर्मचारियों की कमी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
रामकुमार, जीएम रोडवेज, कैथल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed