फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले के कॉलेजों में आज जारी होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट

जिले के कॉलेजों में आज जारी होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट

Tue, 11 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में आज जारी होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट
जिले के कॉलेजों में आज जारी होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के कॉलेजों में दूसरी कट ऑफ में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। जिले के कॉलेजों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पहली कट ऑफ लिस्ट में आधी से अधिक सीटें खाली पड़ी है। ऐसे में दूसरी कट ऑफ में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है। आरकेएसडी कॉलेज व इंदिरा गांधी महिला कॉलेज व डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज आधी से अधिक सीटें खाली है। 11 जुलाई को उच्चतर शिक्षा विभाग दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा।
सुबह पहली कट ऑफ में नाम आने के बाद विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए गए। लेकिन सुबह 9 साढ़े आठ बजे से लेकर करीब 10 बजे तक उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट नहीं चली। जिस पर दाखिले के लिए चालान नहीं निकले। विद्यार्थियों व कॉलेज प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलेजों में दाखिले के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गई। करीब 10 बजे फिर से साइट चली विद्यार्थियों के चालान जेनरेट होना शुरू हुए तो कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में 467 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
आरकेएसडी कालेज में पहली मेरिट सूची के आधार पर विभिन्न कोर्सों में 467 दाखिले हुए हैं। जबकि कॉलेज की 1200 सीटों पर 4500 से अधिक विद्यार्थियों आवेदन किया हुआ है। प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि पहली सूची के आधार पर अंतिम तारीख तक बीए प्रथम वर्ष एडिड में 266, बीकॉम एडिड में 82, बीकॉम सेल्फफाइनेंस में 20, बीएससी नॉन मेडिकल एडिड में 34, बीएससी कम्प्यूटर साइंस सेल्फ फाइनेंस में 7, बीएससी मेडिकल में 23, बीबीए सेल्फ फाइनेंस में 10, बीसीए प्रथम सेल्फ फाइनेंस में 8 व बीएससी इलैक्ट्रोनिक एडिड सेल्फ फाइनेंस में 17 दाखिले हुए हैं। स्नातक कोर्सों की दूसरी मेरिट सूची हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 11 जुलाई मंगलवार को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी महिला कॉलेज व डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में सीटें खाली
दूसरी सूचि में इंदिरा गांधी महिला कॉलेज व डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में आधी से अधिक सीटें खाली है। दूसरी कट ऑफ आने पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर जाट कॉलेज में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी है। डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि 11 जुलाई को जारी होने वाली सूचि में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed