{"_id":"6643f5699e695f465d0e4807","slug":"100-students-from-five-schools-took-part-in-yoga-olympiad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389854-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच स्कूलों के 100 विद्यार्थियों ने योग ओलंपियाड में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच स्कूलों के 100 विद्यार्थियों ने योग ओलंपियाड में लिया हिस्सा
Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में क्लस्टर स्तर पर योग ओलंपियाड का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले पांच स्कूलों के कक्षा छह से कक्षा 10 तक के 100 विद्यार्थियों ने योगा ओलंपियाड में भाग लिया।
प्रधानाचार्य ने योगा की महत्ता बताते हुए कहा कि आज भारत की योग विधा पूरे विश्व के घरों में पहुंच कर उन्हें स्वास्थ्य का लाभ दे रही है। सभी लोग योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना कर शरीर को निरोगी रख सकते है। योग भगाए रोग को जीवन में उतार कर निरंतर योग करके स्वस्थ रहे।
विद्यालय के डीपीई शमशेर सिंह ने योग ओलंपियाड में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित करवाई। क्लस्टर स्तर पर प्रतिभागी बच्चों में कक्षा 6 से 8 के 8 बच्चों तथा 9 से 10 के 8 बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को स्कूल की ओर से लेखनी भेंट की गई। योग ओलंपियाड में निर्णायक मंडल की भूमिका शमशेर सिंह डीपीई, महेंद्र पीटीआई, अनुराग पीटीआई ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ सदस्यों में सतवीर जागलान, नवजीत संधू, पवन कुमार, मंजीत सिंह, भारत चुटानी, रमेश कुमार, प्रवेश चुटानी, अंजू रानी, चीनू शर्मा ने सहयोग किया।