{"_id":"697fb4465ac87a7e62032239","slug":"100-kundiya-yagna-performed-in-the-park-against-drug-addiction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-837238-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के खिलाफ पार्क में किया 100 कुंडीय यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के खिलाफ पार्क में किया 100 कुंडीय यज्ञ
Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त राष्ट्र का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। शिक्षक वर्ग की ओर से नो नशा नेशन के द्वितीय चरण का आयोजन स्थानीय नई अनाज मंडी मॉडल टाउन में रविवार को किया गया।
इसके अंतर्गत 100 कुंडीय हवन, नुक्कड़ नाटक, भजन प्रस्तुत किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति तथा युवाओं में स्वस्थ जीवन शैली एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत युवा वर्ग को नशे के प्रति जागरूक करती रैली से की गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निर्धारित स्थान नई अनाज मंडी मॉडल टाउन तक पहुंची। रैली में छात्रों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए। इसके बाद भजन, 100 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने एक ही समय पर हवन किया।