{"_id":"6653ce7916dcf772ea0c2407","slug":"10-year-old-child-dies-in-road-accident-kaithal-news-c-245-1-kht1001-116241-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत
Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योड़क के पास कार पलटने से हुए एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अंबाला जिले के दलीपगढ़ क्षेत्र निवासी सोनू ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार को साथ लेकर खाटू धाम गया हुआ था। 26 मई को वह अपने घर वापस जा रहा था। गांव क्योड़क के पास उनकी कार के चालक गौतम ने अचानक कट मार दिया। इससे तेज गति में चल रही कार पलट गई। इस हादसे में उसके 10 साल के बेटे भौमिक की मौत हो गई। कार में वह स्वयं, उसकी पत्नी, बेटी और दो बहनें थी। उन्हें भी हादसे में थोड़ी चोटें आई हैं। यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार दिया गया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।