{"_id":"67880cf2672c7ebfa407f200","slug":"10-students-will-participate-in-state-level-essay-writing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-561392-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्यस्तरीय निबंध लेखन में 10 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्यस्तरीय निबंध लेखन में 10 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
कैथल। राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए जिले के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये विद्यार्थी जींद जिले में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 17 जनवरी को होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने दी।
उन्होंने बताया कि विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक सोच का विकास होता है। प्रतियोगिता सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। निबंध 800 से 1000 शब्द तक का लिखना होगा। विद्यार्थी हिंदी व अंगेजी में निबंध लिख सकते हैं। इसमें प्रथम को 10, द्वितीय को आठ व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को छह हजार रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर मिलेगी। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 10 चयनित विद्यार्थियों में तीन छात्र और सात छात्राएं शामिल हैं। राज्य स्तरीय इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपने जिले में चुने गए विषय से अलग विषय पर निबंध लिखना होगा। साथ ही प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की निर्धारित अवधि, निबंध के आकार और अन्य सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साह बढ़ाया। कहा कि यह प्रतियोगिता हरियाणा में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
ये हैं चयनित विद्यार्थी
n
छात्र उपांशु, कक्षा 12वीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल।
n
छात्रा खुशी, कक्षा 11वीं, आरोही मॉडल स्कूल, सोंगरी
n
छात्र हर्षित, कक्षा 12वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल
n
छात्रा स्नेहा, कक्षा 10वीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करोड़ा।
n
छात्रा हिमांशी, कक्षा 11वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कटवाड़।
n
छात्रा योगिता, कक्षा 12वीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाई।
n
छात्रा प्रीति, कक्षा 10वीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाडला।
n
छात्रा दीपांशी, कक्षा 12वीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हाबड़ी।
n
छात्रा माफी, कक्षा 10वीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत।
n
छात्र हरीश, कक्षा 9वीं, राजकीय उच्च विद्यालय, खनौदा।
इन विषयों पर प्रतिभागी दिखाएंगे दक्षता
n
पुन: उपयोग करें, कम करें, पुनर्चक्रण करें।
n
पर्यावरण बचाने के उपाय।
n
उत्तरी भारत में फसल जलने के परिणाम।
n
जैव विविधता- यह महत्वपूर्ण क्यों है और इसे कैसे संरक्षित किया जा सकता है।
n
व्यायाम और स्वास्थ्य।
निबंध लेखन में 220 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
जींद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय में 17 जनवरी को होने वाली राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश भर के स्कूलों से 220 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए हरियाणा राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद ने पत्र जारी किया है। विद्यार्थियों को यात्रा भत्ता भी मिलेगा।