Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 more buses will run for the Kapal Mochan fair.

Kaithal News: कपाल मोचन मेले के लिए चलेंगी 10 और बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 more buses will run for the Kapal Mochan fair.
कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद
कैथल। यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले कपाल मोचन मेले को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें चार बसें सीधे यमुनानगर और छह बसें कुरुक्षेत्र रूट पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान कैथल बस अड्डे पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस अड्डा इंचार्ज, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ये अधिकारी बसों के संचालन, यात्रियों की भीड़ और विभिन्न रूटों पर उपलब्धता की निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर बसों के संचालन में तत्काल बदलाव किया जा सकेगा। इसके अलावा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाएगा। रोडवेज प्रबंधन का लक्ष्य है कि 20 से 24 नवंबर तक मेले के दौरान यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल डिपो से कुरुक्षेत्र रूट पर प्रतिदिन करीब 20 बसों का संचालन किया जाता है। कपाल मोचन मेले के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे कैथल और आसपास के क्षेत्रों से मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद

कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed