{"_id":"65833dd028ce904b4d0b39d6","slug":"10-lakhs-cheated-in-the-name-of-buying-horses-kaithal-news-c-18-1-knl1004-288127-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घोड़ों की खरीद के नाम पर ठगे 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घोड़ों की खरीद के नाम पर ठगे 10 लाख
Thu, 21 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। घोड़ों की खरीद-फरोख्त के नाम पर पांच आरोपियों ने गांव शेरगढ़ निवासी एक पशुपालक से 10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शेरगढ़ गांव निवासी सुखदेव ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह पशु पालन का कार्य करता है। 17 मार्च को गांव खड़ियाल जिला संगरूर पंजाब निवासी जितेंद्र व शेखू उर्फ बग्गा उसके घर पर झोटा खरीदने के लिए आए थे। झोटे की कीमत तय नहीं हुई तो वे वे चाय पीने बैठ गए। जितेंद्र ने उसे कहा कि वे मिलकर घोड़ों की खरीद-फरोख्त करते हैं। उन्होंने उसे एक घोड़े की फोटो दिखाई और कहा कि तुम भी इसमें मुनाफा कमा सकते हो। उनके पास पंजाब में ऐसे काफी घोड़े हैं।
सुखदेव ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में आ गया और पांच घोड़े खरीदने के लिए तैयार हो गया। प्रत्येक की कीमत ढाई लाख रुपये तय हुई। आरोपियों ने शुरू में उससे 10 लाख रुपये ले लिए। 19 मार्च को वह घोड़े लेने के लिए पंजाब चला गया तो आरोपियों ने उसे एक घोड़ा दे दिया और कहा कि बाकी चार घोड़े वे बड़ी गाड़ी से गांव शेरगढ़ भेज देंगे। जब अपने गांव आकर उसने आरोपियों के मोबाइलों पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वह अपनी राशि लेने के लिए पंजाब गया तो आरोपियों के घर पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी लोगों के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी करते हैं। बार बार आरोपियों को फोन किया तो उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो वे उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। तीन अन्य आरोपियों ने भी धोखाधड़ी में उनका साथ दिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।