{"_id":"67c4b2219e115e9ed6077cb3","slug":"10-12-people-in-the-list-got-votes-twice-kaithal-news-c-18-1-knl1004-593804-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सूची में 10-12 व्यक्तियों के दो बार मिले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सूची में 10-12 व्यक्तियों के दो बार मिले वोट
Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगरपालिका चुनाव के तहत नगर के वार्ड-पांच में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति के नाम से दो वोट बनाए गए हैं।
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का आरोप है कि वार्ड पांच में 10-12 व्यक्तियों के फर्जी वोट बनवाए गए हैं। मनप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, प्रभात आदि ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से वार्ड-पांच में जो मतदाता सूची जारी की गई, उसमें 10-12 लोगों के दो-दो वोट बने हुए हैं। वार्ड में उनकी फोटो मकान नंबर भी एक ही दर्शाए गए हैं। कुछ वोटरों का तो पता भी बाहर दूसरे शहरों का है। उन्होंने बताया कि कुछ वोटर तो दो बार वोट डालकर जा चुके हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि मतदाता सूची में दो बार वोट कैसे बने इसकी जांच की जाएगी। मामला संज्ञान में आने पर कोई भी फर्जी वोट ना डाल सके अधिकारियों को तुरंत निर्देश दे दिए गए थे।