फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.75 crore will be spent in 10 villages of Kalayat

कलायत के 10 गांवों में खर्च होंगे 1.75 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
1.75 crore will be spent in 10 villages of Kalayat
01-कैथल। अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते राज्यमंत्री कमलेश ढांडा। - फोटो : Kaithal
कैथल/कलायत। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत कलायत खंड में 10 गांवों में एक करोड़ 75 लाख 95 हजार रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने राजेंद्रा सेठ कालोनी स्थित आवास पर आमजन से मुलाकात के दौरान दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत करोड़ों रुपये की राशि विकास कार्य के लिए मंजूर करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इन गांवों में विभिन्न चौपाल और गली-नालियों के निर्माण के 21 विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा करते हुए इन विकास कार्यों को करवाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न गांवों से आई मांग के आधार पर कलायत खंड में हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 21 विकास कार्यों को मंजूरी देते हुए सरकार ने एक करोड़ 75 लाख 95 हजार रुपये की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन

इसमें गांव कुराड़ में नई वाल्मीकि चौपाल बनाने के लिए 21 लाख 14 हजार रुपये, हरिपुरा में हरिजन चौपाल के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 10 लाख 92 हजार रुपये, गांव बालू गादडा पट्टी में आंबेडकर भवन के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 9 लाख 91 हजार रुपये, गांव बढसीकरी कलां में वाल्मीकि चौपाल के अधूरे काम व नए कमरे के निर्माण के लिए 8 लाख 52 हजार रुपये, सांसी चौपाल के निर्माण के लिए छह लाख 53 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि गांव बाता में नथवान पट्टी में श्मशान घाट के पास चमार चौपाल के निर्माण के लिए 17 लाख दो हजार रुपये, बस स्टैंड के पास अंबेडकर भवन की चारदीवारी के लिए 3 लाख 89 हजार रुपये, नाई समाज की नई चौपाल के निर्माण के लिए 10 लाख 52 हजार रुपये, बडियाल पट्टी में मेन गली से महेंद्र नंबरदार के प्लाट तक गली निर्माण के लिए सात लाख 23 हजार रुपये, वाल्मीकि चौपाल की चारदीवारी व रिपेयर के लिए आठ लाख 52 हजार रुपये व बडियाल पट्टी में चमार चौपाल की रिपेयर के लिए एक लाख 70 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed