फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jobs not fillup so haryana chief minister is angry

हरियाणा में भर्तियां शुरू न होने पर सीएम ने ये लिया एक्शन

Wed, 06 Nov 2013 12:51 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Nov 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
jobs not fillup so haryana chief minister is angry

एक नवंबर तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों की तरफ से क्लर्कों समेत क्लास तीन के रिक्त पद भरने के लिए आग्रह पत्र न भेजने से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नाराज हैं।

विज्ञापन


उन्होंने छुट्टी वाले दिन दिवाली से एक दिन पहले 2 नवंबर को कैंप आफिस में अफसरों की बैठक बुलाई और आयोग को फौरन पत्र भेजने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गत 14 अक्तूबर को अपने दफ्तर में प्रशासनिक सचिवों की बैठक ली थी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए थे कि क्लर्कों, स्टेनो टाइपिस्टों को छोड़ अन्य सारे पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आग्रह पत्र फौरन भेजा जाए।
विज्ञापन


मगर आयोग के सचिव ने जानकारी दी है कि कुछ ने गलत जानकारी भेजी और कुछ ने पत्र भेजा ही नहीं। एससी, बीसी और पूर्व सैनिकों के बैकलॉग की भर्ती के लिए आयोग के पास आग्रह पत्र फौरन भेजा जाए मगर किसी ने भी नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लर्कों, स्टेनो टाइपिस्टों के पदों के लिए सर्विस रूल्स में एक नवंबर तक संशोधन करने थे। इसके लिए विधि परामर्शी से उसे स्वीकृत कराने थे ताकि 7 नवंबर तक आयोग के पास आग्रह पत्र भेजे जा सकें।

कुछ प्रशासनिक सचिवों ने कहा कि संशोधन के लिए विधि परामर्शी के पास रूल्स भेजे मगर सामान्य प्रशासन के स्पष्टीकरण के अभाव में विधि परामर्शी के पास वे लंबित हो गए।

दो साल से पुराने रिक्त पदों को वित्त विभाग से एक ही पत्र के जरिए भरने की अनुमति देने का फैसला हुआ था मगर पत्र जारी नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री आवास पर 2 नवंबर को हुई बैठक में मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्षों को बैठक से बाहर चले जाने को कहा। जब वे बाहर चले गए तो मुख्य सचिव ने नाराजगी जताकर कहा कि प्रशासनिक सचिव इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


सारे विभाग जल्द से जल्द आग्रह पत्र भेज दें ताकि 10 दिन के भीतर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दे। अगर इसमें कोताही हुई तो प्रशासनिक सचिव जिम्मेवार होंगे। उन्होंने समीक्षा के लिए 8 नवंबर को बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed