फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Zilla Parishad member Nidani resigns in support of farmers

किसानों के समर्थन में जिला परिषद सदस्य निडानी ने दिया इस्तीफा

Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad member Nidani resigns in support of farmers
जींद। शहर के वार्ड-16 से जिला पार्षद अमित निडानी ने अपने जिला परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह रविवार दोपहर डीसी ऑफिस पहुंचे, डीसी नहीं मिलने पर उन्होंने उनके पीए को अपना त्यागपत्र सौंपा। निडानी ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और आज किसानों के समर्थन में अपना इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

अमित निडानी ने कहा कि किसान आज अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है। सरकार को उसकी बात माननी चाहिए। वह सोमवार को अपने सैकड़ों साथियों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। वह आठ दिसंबर के भारत बंद में पूरा सहयोग करेंगे। निडानी ने कहा कि उनको किसानों ने ही जिला परिषद का सदस्य चुना बनाया था। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर आरोप लगाया कि वे विकास में रोड़ा बन रहे हैं। जिला परिषद में मिलने वाली ग्रांट पर भी रोक लगवाई हुई है। बता दें कि अमित निडानी ने 2019 में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े।
विज्ञापन

सरकार बातचीत से जल्द सुलझाए मामला : ढांडा
जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। वह किसान के बेटे हैं और किसान का दर्द अच्छी तरह से समझते हैं। पार्टी चाहती है कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करके इस समस्या का समाधान करें क्योंकि इतनी कड़कड़ाती ठंड में किसान खुले आसमान के नीचे सड़कों पर बैठे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों से बातचीत करके आंदोलन को खत्म करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक ने किया किसानों का समर्थन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कुलबीर सिंह मलिक ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए घातक हैं। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार बिना देरी के किसानों की बात मानकर कृषि कानूनों को वापस ले। राजहठ प्रजातंत्र के विरुद्ध है। आज का किसान अनजान नहीं है। किसान और उसकी संतान देशभक्त हैं और हमेशा देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। किसान की बात नहीं मानने से देश की आर्थिक स्थिति पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।
जजपा किसानों की हर मांग को मनवाने के लिए कर रही काम : रंधावा
जजपा के जिला प्रेस प्रवक्ता कुलदीप रंधावा ने कहा कि जजपा आज किसानों के साथ खड़ी है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला ने खुलकर किसानों की मांगों को मनवाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। जजपा किसानों की पार्टी है न कि व्यापारियों की। आज जो लोग दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा मांगने की बात कर रहे हैं। वह कांग्रेसी हैं। उनको किसानों की मांगों से कोई लेना-देना नहीं बल्कि वह अपने सत्ता के लालच में लोगों में भ्रम फैलाकर जजपा नेताओं के बारे में दुष्प्रचार करवा रहे हैं। जजपा के सभी नेताओं ने किसानों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों की मांगों को मनवाने के लिए सत्ता के साथ मिलकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

भारत बंद में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ : पहल
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक एवं सोनीपत लोकसभा के प्रभारी राजकुमार पहल ने कहा कि पार्टी किसानों द्वारा आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करती है। आम आदमी पार्टी देश के सभी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पहल ने कहा कि सरकार को अन्नदाता के आगे झुकना पड़ेगा। जो इस देश का किसान 135 करोड़ की जनता का पेट भरता है, वह अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। वहीं, पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनोज श्योकंद ने कहा कि सरकार को हठ छोड़ किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। आज सरकार के नेता बार-बार एसवाईएल का जिक्र करके हरियाणा-पंजाब के किसानों में मनमुटाव पैदा करना चाहते हैं, लेकिन किसान बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed