{"_id":"677ebc313b19b615600f4b36","slug":"youths-attack-container-driver-at-baddowal-toll-jind-news-c-199-1-sroh1006-128136-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बद्दोवाल टोल पर कंटेनर चालक पर युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बद्दोवाल टोल पर कंटेनर चालक पर युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे स्थित बद्दोवाला टोल प्लाजा पर दो ट्रैक्टरों और जेसीबी में सवार होकर पहुंचे युवकों ने कंटेनर चालक पर हमला कर दिया। इससे कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने कंटेनर चालक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के जिला नागौर के गांव सिकरोली निवासी तुलसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परवाणु, हिमाचल से कंटेनर में पाइप भरकर भावनगर गुजरात के लिए चला था। गांव बद्दोवाल प्लाजा पर पहुंचा तो दो ट्रैक्टरों और जेसीबी मशाीन पर सवार होकर पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने उसे कंटेनर से नीचे उतार लिया। फिर उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।