फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth will benefit from Agneepath schemes

अग्निपथ योजनाओं से युवाओं को होगा लाभ

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth will benefit from Agneepath schemes
पत्रकारों से बातचीत करते राजीव जैन। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी राजीव जैन ने यहां शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अग्निपथ योजना के बारे में बताते हुए युवाओं सेे आह्वान किया कि वह किसी के बहकावे में आने की बजाय अग्निपथ योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। अग्निपथ योजना से युवाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

जैन ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा। चार साल बाद 25 प्रतिशत युवा अपनी सेवाएं सेना में जारी रख सकेंगे। सेवा समाप्त होने के बाद प्रत्येक अग्निवीर को 11.71 लाख रुपये एक मुश्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। सेवा समाप्त होने के बाद दूसरी नौकरी के अवसर मिलेंगे। अग्निपथ योजना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नौकरी देने की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय द्वारा तटरक्षक और रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। स्किल इंडिया सेवा समाप्त होने पर अग्निवीरों को अग्निवीर कौशल प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। सेवा समाप्ति के बाद जो पैसे मिलेंगे अग्निवीर उससे अपना कोई भी स्वरोजगार का कार्य शुरू कर सकते हैं। आपातकाल में देश की रक्षा के लिए यह अग्निवीर हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed