{"_id":"6593121c08d8fdfa2f06b8a8","slug":"youth-were-stealing-by-breaking-the-lock-in-the-house-caught-by-cctv-jind-news-c-199-1-sroh1007-11075-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे युवक, सीसीटीवी से पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे युवक, सीसीटीवी से पकड़े गए
Tue, 02 Jan 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी42 : घर के अंदर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दोनों चोर।
नरवाना। घर में घुसकर चोरी करने आए दो युवकों के खिलाफ शहर नरवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को शिकायत देते हुए लोकेश कुमार ने बताया कि उसका घर हनुमान नगर की गली नं चार-ए में है। उसके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 31 दिसंबर को अपनी माता से मिलने रोहतक गया हुआ था। उसने अपने मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो दो आदमी उसके घर में घुसे हुए थे, चोरी कर रहे थे। सीसीटीवी में देखने के तुरंत बाद उसने पड़ोसी को फोन किया तो आसपास के लोग इक्टठा हो गए। शोर सुनकर वह दोनों चोर पीछे छत से धुंध का फायदा उठाकर भागने लगे तो मौके पर पहुंची पुलिस ने को काबू कर लिया।
लोकेश कुमार ने बताया कि उसने घर आकर अपना सामान संभाला तो घर के अंदर का ताला टूटा मिला और मौके पर एक पेचकस एक छोटा लोहे का रूम्बा पड़ा मिला। दोनों ने अपनी पहचान पुलिस के सामने जीवन कामी व बसंत दजी वासी नेपाल के रूप में बताई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।