{"_id":"6664cc00e228b7c2f309dac4","slug":"youth-pandu-reached-pindara-after-running-100-km-on-satpals-victory-jind-news-c-199-1-sroh1009-118201-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सतपाल की जीत पर 100 किमी दौड़ लगाकर युवक पांडु पिंडारा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सतपाल की जीत पर 100 किमी दौड़ लगाकर युवक पांडु पिंडारा पहुंचा
Sun, 09 Jun 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी32: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की जीत की खुशी में 100 किलोमीटर दौडक़र आशीर्वाद लेते हुए रोहि
जींद। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी की जीत की खुशी में गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़सरी निवासी रोहित अपने गांव से 100 किलोमीटर की दौड़ लगाकर शनिवार सुबह पांडु पिंडारा पहुंचा। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने युवा खिलाड़ी राोहित को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि रोहित खेल के क्षेत्र में एक दिन निश्चित तौर पर बुलंदियां छूने का काम करेगा, क्योंकि उसके अंदर खेल को लेकर जुनून है। सांसद ने कहा कि तीन माह बाद हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर खिलाड़ियों के उत्साह के लिए पदक लाओ-पद पाओ की नीति को बहाल किया जाएगा, क्योंकि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए कई सौगात तय की थी, जिसके नतीजन विदेशों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों का डंका बजा था। हरियाणा के फिर से मुख्यमंत्री बनकर चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम करेगें।
रोहित ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी देश की सबसे बड़ी पंचायत में खिलाड़ियों के हित की आवाज बुलंद करें, इसके लिए वह गन्नौर से दौड़कर यहां पहुंचा है। उन्होनें यह दौड़ शुक्रवार रात 11 बजे शुरू की थी, जो तीर्थ पांडु पिंडारा के इस आश्रम में सुबह 7 बजे संपन्न हुई। सोनीपत सांसद खिलाड़ियों के हित की बात करते हैं, इसलिए उनसे मांग की गई है कि इस क्षेत्र में सुविधाएं जुटाने के लिए पैरवी करें। इस अवसर पर आश्रम में वेदपाल भनवाला, धर्मपाल प्रधान, वजीर सिंह, कृष्ण बुआना, धर्मपाल सिंहमार मौजूद रहे।