फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth killed for Honor, dead body found on Safidon-Asandh road

आन के लिए युवक की हत्या, सफीदों-असंध मार्ग पर मिला शव

Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth killed for Honor, dead body found on Safidon-Asandh road
मृतक प्रिंसपाल का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
सफीदों। सफीदों में आन के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह सफीदों-असंध मार्ग पर उसका शव पड़ा हुआ मिला। युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंका गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रामपुरा निवासी एक ही परिवार को चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनाल जिले के डेरा गुजराखिया निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा प्रिंसपाल (24) शनिवार शाम को चार बजे घर से निकला था। उसके साथ उसका दोस्त आकाशदीप भी था। वह दोनों सफीदों के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों रामपुरा गांव में चले गए। प्रिंसपाल ने आकाशदीप से कहा कि वह अपनी एक महिला दोस्त के घर जा रहा है। वह कुछ समय बाद आएगा, इसलिए वह उसका वहीं पर इंतजार करे। बलजीत कौर ने बताया कि जब प्रिंसपाल नहीं लौटा तो उसने आकाशदीप को फोन किया। तब आकाशदीप ने फोन पर कहा था कि उसका बेटा फंस गया है। उसने बताया कि जब वह प्रिंसपाल की महिला दोस्त के घर के बाहर गया तो घर से प्रिंसपाल के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आकाशदीप इसके बाद प्रिंसपाल के घर आया और उसकी मां बलजीत कौर को सारी बातें बर्ताईं। बलजीत कौर ने बताया कि फिर उसने अपने बेटे प्रिंसपाल के मोबाइल पर फोन मिलाया, जो बंद आ रहा था। इसके बाद उसने अपने परिवार के कुछ लोगों को गांव रामपुरा भी भेजा, लेकिन वहां से प्रिंसपाल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव मिला है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी शनाख्त भी की। बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या रामपुरा निवासी एक परिवार ने आन के नाम पर की है। उसके बेटे का रामपुरा निवासी एक युवती के साथ दो-तीन साल से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था प्रिंसपाल
प्रिंसपाल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसे पिता स्वर्ण सिंह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। प्रिंसपाल ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी दो बहने हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की अगले महीने शादी है। प्रिंसपाल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक महीने की बच्ची भी है। प्रिंसपाल की पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफींदों के डीएसपी साधुराम ने बताया कि आन के लिए युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने गांव रामपुरा निवासी परविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, गुरफेत सिंह व जसविंद्र समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। उनके मकान पर ताला लटका मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed