फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   youth died in road accident

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
पवन का फाइल फोटो - फोटो : Jind
वीरवार सुबह हरियल चौक पर डंपर की चपेट में आने से चमारखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक पवन की मौत हो गई। पवन खेतीबाड़ी का काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पवन अपने भाई के साथ गांव से नरवाना आया था। घटना से कुछ दूर पहले ही उसने अपने भाई को मोटरसाइकिल से उतारकर कैथल की ओर जा रहा था। जब वह हरियल चौक पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल और डंपर में टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल लेकर पवन गिर गया। इतने में डंपर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी गर्दन के ऊपरी हिस्से के चीथड़े उड़ गए। सिर्फ उसका धड़ ही सड़क पर मिला। राहगीरों ने शहर पुलिस को सूचना दी। शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पवन के परिजनों को सूचना दी। पवन के भाई धर्मपाल के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
जांच अधिकारी हरदीप सिंह के अनुसार घटना के समय पवन ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed