फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth commits suicide by jumping in front of train

Jind News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 29 Apr 2024 03:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of train
जींद। जुलाना रेलवे स्टेशन के पास मालवी फाटक पर शनिवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि जुलाना रेलवे स्टेशन के पास स्थित मालवी फाटक पर एक लगभग 27 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर जीआरपी तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के लंबे काले बाल हैं। वह काले चैक का लोवर और सफेद टीशर्ट पनहे हुए है। दाहिनी हाथ में स्टील का कड़ा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल जींद के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed