फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth commits suicide after partner betrays him

Jind News: पार्टनर्स के धोखा देने पर युवक ने आत्महत्या की

Sat, 17 Aug 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after partner betrays him
जींद। लोन गांव के रहने वाले युवक ने पार्टनर्स के धोखे और धमकी से आहत होकर जयंती देवी मंदिर के पास जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले युवक मनदीप ने तीन लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के मुखर्जी नगर में लाइब्रेरी खोली थी, लेकिन उसे बताए बिना आरोपियों ने लाइब्रेरी बेच दी। शहर थाना जींद पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लोन गांव निवासी संदीप ने बताया कि उनके भाई मनदीप के साथ दुर्जनपुर निवासी विनय अत्री, मोहित अत्री व राजेश अत्री ने पार्टनरशिप में दिल्ली के मुखर्जी नगर में लाइब्रेरी खोली हुई थी। विनय, राजेश और मोहित ने मनदीप को कोई जानकारी दिए बिना लाइब्रेरी बेच दी। मनदीप को जब इस बारे में पता चला, तो उसने तीनों से पूछा और मनदीप को हिसाब नहीं दिया। न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। मनदीप ने जब पार्टनरशिप होने के नाते हिसाब करने और रुपये देने की बात कही, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका भाई मानसिक रूप से परेशान हो गया। तीन दिन पहले भी आरोपी उनके भाई और उसे धमकी देकर गए थे। इस कारण उनके भाई मनदीप ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए उक्त तीनों को जिम्मेदार ठहराया है। शहर थाना जींद पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed